ब्रेकिंग न्यूज़

 हल्द्वानी।  शहर में सड़क दुर्घटनाओं का सबब बन रहे आवारा गौ वंश से निजात दिलाने के लिये गौशाला बनाने की प्रक्रिया जारी हैं, DM नैनीताल नें आज काठगोदाम शीशमहल में अस्थाई रूप से बनायीं जा रही गौशाला का निरीक्षण किया।

ये अस्थाई गौशाला फॉरेस्ट की ज़मीन KMVN की लीज पर बनायीं जा रही है, इस दौरान नगर आयुक्त और नगर स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे, निरीक्षण के दौरान DM नैनीताल नें कहा की नगर निगम इस ज़मीन पर अस्थाई रूप से गौशाला का इनफास्ट्रक्चर तैयार कर रहा है।

जिसमें शेड, भूसा और पानी की ब्यबस्था की जा रही है, डीएम नैनीताल नें कहा की गंगापुर कबड़वाल गाँव में अस्थाई रूप से 3000-4000 गौवंश को रखने की ब्यबस्था की जा रही है।

काठगोदाम शीशमहल में अस्थाई रूप से बन रही गौशाला में अब तक 10 से 12 गौवंश को पकड़ कर लाया जा चुका है।

डीएम नैनीताल नें कहा की संबंधित अधिकारियों को अस्थाई गौशाला का निर्माण जल्द से जल्द तैयार करने के निर्देश दिये हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर एएमआर के प्रति जागरूकता का संदेश

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.