ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

ऋषिकेश। कक्षा आठवीं के 14 वर्षीय छात्र ने स्कूल से घर आकर कमरे में पंखे से लटक कर फांसी लगा ली। परिजन बेटे को अचेत अवस्था में लेकर एम्स पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद छात्र को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने पंचायतनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

काफी देर तक सिद्धार्थ के कमरे से कोई आवाज नहीं आने पर परिजन घबराकर कमरे में पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। रोशनदान से झांक कर देखा तो बेटा पंखे से लटका हुआ दिखाई दिया।

दरवाजा तोड़कर परिजनों ने बेटे को फांसी के फंदे से नीचे उतरा और उसे लेकर एम्स पहुंचे। जहां डॉक्टर ने सिद्धार्थ को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 7 अगस्त2026
error: Content is protected !!