ब्रेकिंग न्यूज़

पर्वतीय उत्थान  मंच हीरानगर में उत्तरायणी मेले की धूम कुमाऊनी कलाकारों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने को मजबूर किया 

शंकर फुलारा – संपादक

हल्द्वानी। हल्द्वानी में कुमाऊं का लोक पर्व उत्तरायणी मेले का आगाज हो चुका है।15 जनवरी तक चलने वाले उत्तरायणी महोत्सव कुमाऊं मंडल में जगह-जगह देखने को मिल रहा है।

 पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच हीरानगर हल्द्वानी में उत्तरायणी मेले का रंगारंग शुभारंभ हो चुका है।

पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच हीरानगर में आयोजित उत्तरायणी मेले की चोथी शाम लोक संस्कृति के नाम रही।

कड़ाके की ठंड के बावजूद देर रात तक संगीत का आनंद लेने के लिए आयोजन स्थल पर लोगों की भीड़ मौजूद रही।

इस मौके पर स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

आयोजकों का कहना है कि कुमाऊनी लोक कला का व्यापाक प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

कुमाऊनी संस्कृति को नई पहचान दिलाने के लिए हम सभी को प्रयास करने होंगे और इस तरह की आयोजन से उत्तराखंड की लोक कला और लोक संस्कृति को बचाने का काम किया जा रहा है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  सड़क पर स्कूली बच्चों की लड़ाई का वीडियो वायरल… SSP मंजूनाथ टीसी ने लिया संज्ञान; बच्चों से लेकर परिजनों और स्कूल प्रबंधन की हुई काउंसलिंग, परिजनों के विरुद्ध हुई कार्यवाही

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.