ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तराखंड में आज भी मौसम बिगड़ा हुआ है। राजधानी देहरादून समेंत प्रदेश के कई इलाकों में दिन की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ हुई। वहीं, कई जगहों पर धुंध के साथ बादल छाए हैं, तो कहीं पर हल्की धूप खिली है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है अगले चार दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। जिसके चलते प्रदेश भर में मैदान से लेकर पहाड़ तक सूखी ठंड पड़ेगी। दिन के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, लेकिन रात का न्यूनतम तापमान गिरने से सुबह-शाम खूब ठंड हो रही है। सोमवार को दून का अधिकतम तापमान तीन डिग्री बढ़ोतरी के साथ 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां कैसा है मौसम

चमोली जनपद में मौसम खराब। आसमान में हल्के बादल छाए। चारों ओर फैली धुंध।

नई टिहरी व आस-पास के क्षेत्र में धूप खिली हुई।

पहाड़ो की रानी मसूरी, धनोल्टी और कैम्पटी में धूप खिली।

श्रीनगर में कोहरा छाया हुआ है।

यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में धुंध छाई। धुंध के बीच हल्की धूप निकली हुई।

कर्णप्रयाग, गैरसैंण सहित पिंडरघाटी के देवाल, थराली और नारायणबगड़ क्षेत्र में कड़ाके की ठंड जारी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : बेटियों की तलाश में नहीं रुके पुलिस के कदम—SSP मंजूनाथ के त्वरित एक्शन से नैनीताल पुलिस पहुंची बद्दी हिमांचल, तीनों बालिकाएं सकुशल बरामद; महिला सुरक्षा के लिए विशेष टीम ने दिन-रात की मेहनत, बेटियों को सुरक्षित पाकर परिजनों ने जताया आभार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.