ब्रेकिंग न्यूज़
ओखलकांडा ब्लॉक के गलनी ग्राम पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, गोला नदी और शिवानी धारे की हुई सफाई; सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुर्मानादर्दनाक सड़क हादसा: टहलने निकले दंपती को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत; दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का सायाकुमाऊं में NH-09 पर दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरी, एक की मौत; तीन घायल, एक हल्द्वानी रेफरओखलकांडा सड़क हादसे में मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग, राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने मुख्य कृषि अधिकारी को सौंपा ज्ञापनरानीखेत में अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर यूनिट का अभियान, डीएवी स्कूल ताड़ीखेत और ड्रग फैक्ट्री गनियाद्योली का निरीक्षण
खबर शेयर करे -

भवाली के कैची धाम बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल आशीर्वाद लेने बाबा नीब करौली महाराज के दरबार पहुंची 

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल/ भवाली। बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल बाबा नीब करौली के दर पर पहुंची। उन्‍होंने बाबा के धाम की फोटो अपने सोशल मीडिया एकाउंट में शेयर भी की है।

विराट कोहली, अनुष्का, मार्क जुकरबर्ग और स्टीव जॉब्स समेत तमाम हस्तियों को सफलता की राह दिखाने वाले बाबा नीम करौली महाराज की प्रसिद्ध का दायरा बढ़ता जा रहा है। उनके भक्तों की सूची में एक और बड़ा नाम दर्ज हुआ है।

ओलिंपिक में बैडमिंटन क्षेत्र में देश को पहला पदक दिलाने वाली साइना नेहवाल ने कैंची धाम पहुंचकर बाबा की पूजा अर्चना की।

करीब आधा घंटा मंदिर के भीतर बिताकर उन्होंने बाबा के अन्य मंदिरों और उनके जीवन से जुड़े तथ्यों की जानकारी ली। दर्शन के बाद वह नैनीताल आ गई है।

जहां एक दिन शहर की खूबसूरत वादियों में बिताकर वह बचपन की यादें ताजा करेंगी। देर शाम उनका बाबा नीब करोली महाराज के द्वारा स्थापित हनुमानगढ़ी मंदिर जाने का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है।

गुरुवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल कैंची धाम पहुंची। ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया उन्होंने मंदिर के भीतर लेकर पहुँचे। उन्होंने करीब आधा घंटा मंदिर में व्यतीत किया।

समिति सदस्यों और पंकज निगलटिया से उन्होंने बाबा के जीवन से जुड़े तमाम पहलुओं को जाना। साथ ही पूजा अर्चना कर बाबा नीम करोली महाराज का आशीर्वाद लिया।

उन्होंने कहा कि बाबा नीम करौली बाबा के बारे में सुनने और पढ़ने के बाद हमेशा से वह कैंची धाम आना चाहती थी। बाबा के बुलावे के बाद उन्हें यह अवसर प्राप्त हुआ।

यह भी पढ़ें :  कांग्रेस की शंखनाद सभा के बाद रामलीला मैदान में हुआ शुद्धि हवन, वैदिक मंत्रोच्चार से धार्मिक पवित्रता की पुनर्स्थापना का प्रयास

You missed

error: Content is protected !!