ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। आगामी 25 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं के साथ संवाद करेंगे, लिहाजा भाजपा युवा मोर्चा ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने बताया कि 25 जनवरी को युवाओं के साथ संवाद कार्यक्रम को लेकर प्रदेश की सभी 70 विधानसभाओं में युवा मोर्चा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जिसमें प्रत्येक विधानसभा में 1000 युवाओं का लक्ष्य रखा गया है जो कि प्रधानमंत्री मोदी जी के युवा संवाद को सुनेंगे। प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत के का कहना है की उस दिन पूरे देश के युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनेंगे और उत्तराखंड की 70 विधानसभा में प्रत्येक विधानसभा में 1000 युवा इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

इसके लिए युवा मोर्चा के सभी जिलाध्यक्षों को जिम्मेदारी दी गयी है साथ ही कार्यक्रम की तैयारी भी शुरू कर दी गई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  फर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र से मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने का मामला, अभ्यर्थी के पिता समेत एजुकेशन कंसल्टेंसी संचालक गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.