ब्रेकिंग न्यूज़
कुमाऊं विश्वविद्यालय कूटा शिष्टमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से की मुलाकात, शिक्षकों की समस्याओं से कराया अवगतइंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, तीन बच्चों की मां प्रेमी संग हरियाणा पहुंची; पुलिस भी नहीं मना सकीलखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग से 15 छात्रों की मौत; जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे कई छात्र, दिल्ली होटल अग्निकांड से भी सबक नहीं लिया राज्य सरकारों ने, कई कोचिंग संस्थान, होटल व अस्पताल मौत के मुहाने परउत्तराखंड में रिश्तों का खौफनाक कत्ल: बेटी-दामाद ने पिता की पीट-पीटकर की हत्या , दोनों फरारहल्द्वानी : रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध हालात में मिला एचएम छात्र का शव, दोस्तों की भूमिका पर उठे सवाल
खबर शेयर करे -

डीबीएस कॉलेज में रैगिंग से हड़कंप

देहरादून। दून बिजनेस स्कूल में रैगिंग का मामला सामने आने से कालेज में हड़कंप मच गया है। पीड़ित छात्र के वीडियो जारी करने के बाद ये मामला सामने आया है। छात्रों ने देर रात तक जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की। बताया जा रहा है कि रैगिंग बीबीए द्वितीय वर्ष के साथ की गई है।

छात्र को सीनीयर्स ने इतना पीटा की पूरा शरीर नीला पड़ गया। जानकारी के मुताबिक घटना दो दिन पुरानी बताई जा रही है। जब इस संबंध में छात्र ने कॉलेज प्रबंधन से शिकायत की तो उन्होंने आरोपी छात्रों के साथ-साथ पीड़ित पर भी कार्रवाई कर दी।

कॉलेज प्रशासन ने इस पर एक्शन लेते हुए रैंगिग करने वाले छात्रों को एक महीने के लिए तो पीड़ित छात्र और उसे बचाने आए छात्रों को 21 दिन के लिए निष्कासित कर दिया है।

गुस्साए छात्रों ने मंगलवार रात को कॉलेज परिसर में हंगामा किया। 

मंगलवार रात को इस घटना के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा किया। इस दौरान छात्रों ने परिसर में तोड़-फोड़ की।

कैंपस में छात्रों ने शीशे और गमले तोड़े और कई जगह पर लगे बैनर, पोस्टर और डस्टबिन को भी उखाड़ दिए। इसके साथ ही छात्रों ने कैंपस में खड़ी गाड़ी को भी पलट दिया।

यह भी पढ़ें :  राज्यपाल से मिले हल्द्वानी-काठगोदाम के महापौर गजराज बिष्ट, विकास कार्यों और मां गार्गी घाट परियोजना पर हुई चर्चा

You missed

error: Content is protected !!