हल्द्वानी। लगातार दो स्कूल बसों के पलटने की घटनाओं के बाद प्रशासन की भी जाग गया है। हल्द्वानी में मंगलवार को स्कूली बस का अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ने का हो या बुधवार को लालकुंआ क्षेत्र में एक निजी स्कूल के बस के लालकुआं डिपो के पास पलटने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट और परिवहन विभाग ने अनेक स्कूली बसों की चेकिंग की।

इस दौरान अनियमित्ता मिलने पर दो स्कूल बसों को सीज़ कर दिया है। बुधवार को लालकुआं में हल्द्वानी के एक निजी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई थी। बस में सवार बच्चों समेत आधा दर्जन से अधिक स्कूल स्टाफ के लोग सहम गए।

गनीमत रही कि किसी बच्चे या स्कूल स्टाफ को अधिक चोट नहीं आई।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल पहुंचे राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य, कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ किया जोरदार स्वागत
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.