नैनीताल। प्रसिद्ध नन्दा देवी महोत्सव का बुधवार कोआगाज हो गया है। महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर कुमाऊं कमिश्नर, डी.आई.जी. और विधायक सरिता आर्या की उपस्थिति में पूजा अर्चना की गई ।

नैनीताल में 8 दिवसीय नन्दा देवी महोत्सव के पहले दिन आज मूर्ति निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कदली वृक्ष को लेने के लिए टीम रवाना हुई । टीम को धूमधाम से भजन कीर्तन और पूजा अर्चना के साथ विदा किया गया।

इस वर्ष हल्द्वानी शहर की चंद्रावती कॉलोनी से कदली वृक्ष लेकर 21 सिंतबर को लौटेगी । इसके बाद मूर्ति निर्माण और उसकी प्राण प्रतिष्ठा के बाद माँ के दर्शनों के लिए खोल दिया जाएगा । दर्शनों के बाद 27 सितंबर को प्रातः देवी पूजन के पश्चात दिन में 12:00 बजे से नगर में डोला भ्रमण के बाद शाम को ठंडी सड़क पाषाण देवी मंदिर के समीप नैनीझील में विसर्जित कर दिया जाएगा।

श्री राम सेवक सभा द्वारा आयोजित महोत्सव में कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक श्रीमती सरिता आर्य ने कहा की ये हमारी परंपराएं है जो हमे नई उमंग देते है ।मुख्य अथिति दीपक रावत आयुक्त कुमाऊं ने कहा की संस्कृति हमारी पहचान है और ये परंपराएं हमे आगे बढ़ाती है ।

पुलिस उप महानिरीक्षक डॉक्टर वाई एस रावत ने कहा की माँ नंदा देवी हमारी ऊर्जा है एवम यह के पर्वत हम आह्लादित करते है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी एन मीना नए कहा की मां का आशीर्वाद से सब खुश एवम प्रसन्न रहे ।कार्यक्रम में महासचिव जगदीश बावड़ी ने सभी का स्वागत किया तथा मुकेश जोशी ने धन्यवाद दिया।

सभी अतिथि कुमाऊँनी टोपी में संस्कृति जलूस के साथ सभा भवन पहुंचे। जहां उनका भव्य स्वागत हुआ।

कार्यक्रम में यशपाल रावत द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु दिए 51पौधों का पूजा भी किया गया जिससे पर्यावरण संरक्षण की सीख मिले । जिसमें आम ,एकेसिया ,अमरूद , तिमिल,पदम आदि के पौधे शामिल रहे। अंत में अतिथियो ने लाल एवम सफेद ध्वज कदली दल को सौप कर महोत्सव का प्रारंभ किया।

इससे पूर्व पंडित भगवती प्रसाद जोशी ने मंत्रोचारण कर नंदा पूजा के साथ दीप प्रज्वलन अतिथिओं से करवाया । छोलिया दल के साथ बी एस एस सैनिक के बच्चों ने छोलिया नृत्य किया ।

121 वे श्री नंदा देवी महोत्सव का आज उद्घाटन हुआ।
कार्यक्रम में डी.आई.जी. और संयुक्त मजिस्ट्रेट के अलावा पूर्व विधायक सरिता आर्या आदि मौजूद रहे ।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  यूजीसी के मुद्दे पर स्वर्ण समाज आंदोलन की तैयारी में जुटा, प्रदेशभर में आंदोलन की रणनीति बनाएगा स्वर्ण एकता मंच
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.