ब्रेकिंग न्यूज़
ओखलकांडा ब्लॉक के गलनी ग्राम पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, गोला नदी और शिवानी धारे की हुई सफाई; सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुर्मानादर्दनाक सड़क हादसा: टहलने निकले दंपती को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत; दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का सायाकुमाऊं में NH-09 पर दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरी, एक की मौत; तीन घायल, एक हल्द्वानी रेफरओखलकांडा सड़क हादसे में मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग, राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने मुख्य कृषि अधिकारी को सौंपा ज्ञापनरानीखेत में अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर यूनिट का अभियान, डीएवी स्कूल ताड़ीखेत और ड्रग फैक्ट्री गनियाद्योली का निरीक्षण
खबर शेयर करे -

सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत बेतालघाट पुलिस ने छात्र- छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

      वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा 15 जनवरी से “34वां सड़क सुरक्षा माह” का आयोजन किया जा रहा है।

जिसके अंतर्गत सभी थाना/चौकी क्षेत्र में पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 

      हरबंस सिंह, एसपी सिटी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बेतालघाट  महेश जोशी के नेतृत्व में उ0नि0 हरि राम, का0 दीपक द्वारा आज दिनांक 20/01/ 24 को सड़क सुरक्षा माह जागरूकता अभियान व नशा उन्मूलन अभियान के अनुपालन में राजकीय इंटर कॉलेज हल्सो कोरड के छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के बारे में, यातायात के नियमों के बारे में, मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं के बारे में, सड़क पर दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने,18 वर्ष से कम उम्र होने पर वाहन न चलाने बिना हेलमेट बिना डी एल, बिना इंश्योरेंस, बिना वैध कागजाद के वाहन न चलाने, सड़क पर चलते समय यातायात के नियमों का पूर्ण पालन करने हेतु जागरूक किया गया।

     समाज में फैल रहे नशे से दूर रहने ,नशे के दुष्प्रभाव, आर्थिक और सामाजिक नुकसान के बारे में बताया गया। इसके अतिरिक्त साइबर क्राइम के बारे में बताया गया।

साइबर क्राइम से, साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय बताए गए। साइबर सिक्योरिटी के बारे में बताया गया सोशल मीडिया फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब आदि पर अपने सिक्योरिटी फीचर का प्रयोग करने हेतु बताया गया।

घरेलू हिंसा ,बाल अपराध के बारे में बताया गया। कोई समस्या होने पर पुलिस को सूचित करने एवम महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में कांग्रेस रैली के बीच सियासी घमासान तेज, भाजपा ने गोदियाल-आर्य का पुतला फूंका; SSP कार्यालय में अभद्रता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग

You missed

error: Content is protected !!