ब्रेकिंग न्यूज़
ओखलकांडा ब्लॉक के गलनी ग्राम पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, गोला नदी और शिवानी धारे की हुई सफाई; सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुर्मानादर्दनाक सड़क हादसा: टहलने निकले दंपती को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत; दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का सायाकुमाऊं में NH-09 पर दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरी, एक की मौत; तीन घायल, एक हल्द्वानी रेफरओखलकांडा सड़क हादसे में मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग, राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने मुख्य कृषि अधिकारी को सौंपा ज्ञापनरानीखेत में अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर यूनिट का अभियान, डीएवी स्कूल ताड़ीखेत और ड्रग फैक्ट्री गनियाद्योली का निरीक्षण
खबर शेयर करे -

नैनीताल ठंडी सड़क स्थित पाषाण देवी मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान का कार्यक्रम आयोजित हुआ 

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। नगर के ठंडी सड़क स्थित पाषाण देवी मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान दूसरे दिन भी जारी रहे l शनिवार की सुबह गणेश पूजा के बाद पंचांगी कम श्री राम चंद्र परिवार का पूजन के बाद अखंड रामायण पाठ शुरू हो गया है।

शाम को 7:00 बजे से पांच आरती तथा उसके बाद भजन कीर्तन व आरती प्रसाद वितरण किया जाएगा। शनिवार को मंदिर में यजमान महेंद्र बिष्ट सुनील वर्मा प्रवीण टंडन अतुल पंत गिरीश शाह सपत्नी थे जबकि ब्राह्मण मंदिर के मुख्य पुजारी जगदीश भट्ट आचार्य भगवती प्रसाद जोशी घनश्याम जोशी अमित डालाकोठी थे।

मंदिर के पुजारी जगदीश भट्ट ने बताया कि 21 जनवरी रविवार को प्रातः पूजन अखंड रामायण पाठ के बाद हवन तथा 1:00 बजे से कन्या पूजन व 2:00 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने नगर की समस्त श्रद्धालु जनता से भंडारे में अधिक से अधिक संख्या में आकर प्रसाद लेने की अपील की है। धार्मिक अनुष्ठानों को सफल बनाने में प्रमोद सुयाल पप्पू बिष्ट नवीन तिवारी रविंद्र बिष्ट अंजलि रोशनी हेमा अतुल देवांश धीरज भट्ट विवेक जोशी कविता विनीता आशा राजेश भूपेंद्र बिष्ट मोनिका आदि जुटे हुए थे।

तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के चलते पाषाण देवी मंदिर को विद्युत मालाओं से आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड की 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण में उत्कृष्ट सेवाओं का मिला पुरस्कार

You missed

error: Content is protected !!