ब्रेकिंग न्यूज़
ओखलकांडा ब्लॉक के गलनी ग्राम पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, गोला नदी और शिवानी धारे की हुई सफाई; सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुर्मानादर्दनाक सड़क हादसा: टहलने निकले दंपती को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत; दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का सायाकुमाऊं में NH-09 पर दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरी, एक की मौत; तीन घायल, एक हल्द्वानी रेफरओखलकांडा सड़क हादसे में मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग, राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने मुख्य कृषि अधिकारी को सौंपा ज्ञापनरानीखेत में अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर यूनिट का अभियान, डीएवी स्कूल ताड़ीखेत और ड्रग फैक्ट्री गनियाद्योली का निरीक्षण
खबर शेयर करे -

पुलिस की बदमाश से हुई मुठभेड़, दरोगा के पेट में लगी गोली 

देहरादून। मसूरी में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक दरोगा को पेट में गोली लगी। मामला रायपुर क्षेत्र में तानिया नाम की घायल मिली महिला से संबंधित है।

पुलिस ने देर रात महिला को गोली मारने के आरोपी उसके पति शुभम को ट्रैक किया था। एक होटल के बाहर देखते ही आरोपी ने दरोगा मिथुन कुमार पर चला दी गोली।

पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में आरोपी को पैर में गोली मारी। दरोगा मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं।

महिला को गोली मारने के मामले में आरोपी पति ने पुलिस पर भी हमला कर दिया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि 13 जनवरी को रायपुर-थानों रोड स्थित बड़ासी पुल के नीचे एक महिला बेहोशी की हालत में मिली थी।

दून अस्पताल में जब महिला के सिर का ऑपरेशन किया गया तो उसकी सिर से एक गोली निकली।

तब से महिला के पति की तलाश की जा रही थी। शनिवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि महिला का पति मसूरी किसी होटल में ठहरा हुआ है। पुलिस ने होटल की चेकिंग करनी शुरू की तो होटल में ठहरे बदमाश ने अचानक पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया।

इस दौरान चौकी इंचार्ज मिथुन के पेट मे गोली लग गई। जवाबी हमले में एक गोली बदमाश के पैर में लगी है। चौकी इंचार्ज को तत्काल मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

मुठभेड़ में बदमाश के पैर मे भी गोली लगी है, उसे भी मैक्स अस्पताल के भर्ती करवाया गया है। आरोपी पानीपत हरियाणा का रहने वाला है।

परिवार में जमीनी विवाद चल रहा था। सितंबर से उसके पिता भी थे गायब। अब पता चला कि उसने अपने पिता की भी हत्या कर दी थी। शुभम के पास से दो पिस्तौल और दो मैगजीन बरामद हुई।

यह भी पढ़ें :  कांग्रेस की शंखनाद सभा के बाद रामलीला मैदान में हुआ शुद्धि हवन, वैदिक मंत्रोच्चार से धार्मिक पवित्रता की पुनर्स्थापना का प्रयास

You missed

error: Content is protected !!