ब्रेकिंग न्यूज़

 दो बसों की भिड़ंत, सात यात्री गंभीर रूप से घायल

 हल्द्वानी।  सितारगंज मार्ग पर रोडवेज और फैक्ट्री की बस में भिड़ंत हुई है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को 108 सेवा से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल को भेजा है सभी घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है. हादसे के कारण कोहरा बताया जा रहा है

बताया जा रहे की हल्द्वानी- सितारगंज मार्ग पर हल्द्वानी से बनबसा को जा रहे रोडवेज की बस और सिडकुल की कर्मचारियों से भरी बस चोरगलिया थाना क्षेत्र के दानीबांगर मोड पर कोहरे के चलते अनियंत्रित होकर आमने-सामने टकरा गई बस की टक्कर हो गई।

दोनों बसों के आपस में टक्कर होते हैं यात्रियों में चीख पुकार मच गई घटना के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को बस से उतर कर 108 सेवा से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल को भेजा है।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. चोरगलिया थाना प्रभारी भगवान सिंह मेहर का कहना है कि कोहरे के चलते हादसा हुआ है हादसे में दोनों बसों के साथ यात्री घायल हुए हैं।

सभी घायलों को अस्पताल को भेजा गया है. कुछ घायलों को गंभीर चोट आई है.क्रेन के माध्यम से दोनों बसों को सड़क से किनारे सड़क को सुचारु किया गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैना देवी मंदिर प्रांगण में दुर्गा प्रतिमा निर्माण का शुभारंभ, विधि-विधान से हुआ पूजन
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.