ब्रेकिंग न्यूज़

विधायक बंशीधर बोले पीएम मोदी को श्री राम ने भेजा मंदिर बनाने को,23 दिन तक काटा जेल

 हल्द्वानी।  22 जनवरी को भव्य राम मंदिर का लोकार्पण और प्रतिष्ठा होनी है पूरे देश में खुशी का माहौल है पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत ने अयोध्या में राम मंदिर पर बोलते हुए हुए कहा कि सदियों के बाद आज वो समय आ गया है।

जब रामलला पुनः अपनी राजगद्दी में विराजमान होंगे. उन्होंने कहा कि 600 साल की तपस्या के बाद भगवान श्री राम को अपना मंदिर मिलने जा रहा है और यह पूरे देश के लिए ऐतिहासिक और गौरव की गौरव की बात है।

उन्होंने बताया कि राम जन्मभूमि आंदोलन में कारसेवकों के साथ वह भी 23 दिन तक जेल में रहे हैं। लिहाजा उनके लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है आज पूरा देश भव्य रूप से राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को अपने-अपने शहर, क्षेत्र घर में उत्सव के रूप मना रहा है।

निश्चित रूप से यह सालों के संघर्ष, तप और रामलला के प्रति लोगों के समर्पण का फल है कि 22 जनवरी को रामलला अयोध्या में विराजमान होंगे।

उन्होंने कहा कि रामलला के मंदिर के निर्माण के लिए लोग सदियों से प्रयास करते आ रहे हैं लेकिन 90 के दशक के बाद से प्रयास सफल रहा है और लोगों ने राम मंदिर बनाने के लिए बहुत प्रयास किया और जिसका नतीजा है कि आज भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो चुका है।

उन्होंने कहा कि कई सदियों से राम मंदिर नहीं बन पाया था लेकिन भगवान श्री राम ने स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाकर भेजा और कहा कि आप राम मंदिर बनोगे और जिसका नतीजा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज राम मंदिर बनकर तैयार हो चुका है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा देने की मांग को अजय भट्ट का समर्थन, जल्द सकारात्मक निर्णय की उम्मीद

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.