ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तराखंड की प्राकृतिक वादियां लोगों को अपनी ओर तेजी से आकर्षित करती हैं और यही वजह है भारी संख्या में सैलानी देवभूमि के विभिन्न हिस्सों में जाते हैं। जानकारी के अनुसार इन दिनों देवभूमि में स्थानीय लोगों के साथ सैलानियों के सामने पावर कट जैसी दिक्कत आ रही है।

दरअसल उत्तराखंड में ज्यादा दिनों से बारिश नहीं हुई है जिससे विद्युत उत्पादन पर असर पड़ रहा है। 

उत्तराखंड के विद्युत विभाग का कहना है कि राज्य में बारिश न होने के कारण बिजली का उत्पादन 40 फीसदी से ज्यादा प्रभावित हुआ है। वहीं इस कड़ाके की ठंड में रुद्रपुर, विकासनगर, ऋषिकेश, काशीपुर, देहरादून, हल्द्वानी और रुड़की जैसे शहरों में उपभोक्ताओं की मांग भी बढ़ गई है। यही वजह है कि देवभूमि के इन प्रमुख इलाको के लोग बिजली कटौती से परेशान हैं। 

उत्तराखंड के कई प्रमुख इलाके इन दिनों विद्युत संकट झेल रहे हैं। दरअसल राज्य में पिछले कई सप्ताह से बारिश नहीं हुई है। दावा किया जा रहा है कि बारिश न होने के कारण विद्युत का उत्पादन 40 फीसदी से ज्यादा प्रभावित हो गया है। ऐसे में उत्पादन कम होने का सीधा असर विद्युत आपूर्ति पर पड़ रहा है जिससे भारी संख्या में लोग परेशान बताए जा रहे है। 

उत्तराखंड के बिजली विभाग का कहना है कि इस कड़ाके की ठंड में देहरादून, विकासनगर, रुद्रपुर, ऋषिकेश, काशीपुर, हल्द्वानी और रुड़की जैसे इलाको से बिजली की मांग बढ़ती जा रही है। हालाकि उत्पादन कम होने के कारण इन इलाको में लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। 

उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके तहत राजधानी देहरादून से लेकर हरिद्वार, ऋषिकेश व अन्य शहरों में कोहरे के साथ पारा तेजी से गिरता नजर आ रहा है। इसी क्रम में ठंड के बीच हो रही बिजली कटौती से भी लोग परेशान होते नजर आ रहे हैं। ऐसे में आइए हम आपको उत्तराखंड  के कुछ प्रमुख शहरों में मौसम का ताजा हाल बताते हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  छात्रसंघ चुनाव को लेकर हल्द्वानी में पुलिस अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर चेकिंग; होटल-ढाबों की तलाशी, प्रचार सामग्री हटाई

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.