ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में जल संस्थान कर्मचारियों ने नैनीताल क्लब में राज्य पेयजल सचिव अरविंद ह्यांकी क़ो दिया ज्ञापन 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। उत्तराखंड पेयजल निगम व उत्तराखंड जलसंस्थान के एकीकरण को लेकर उत्तराखंड जल निगम और जलसंस्थान के कर्मचारियों ने राज्य पेयजल सचिव अरविंद ह्यांकी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में उन्होंने कहा की वर्तमान तक पेयजल निगम एवं उत्तराखण्ड जल संस्थान सम्पूर्ण उत्तराखण्ड में पेयजल जैसी योजनाओं को बखूबी चला रहा है। लेकिन सरकार इनका एकीकरण कर एडीबी को सौंपना चाहती है जो की गलत है।

जिसपर उन्होंने कहा की उत्तराखण्ड जल संस्थान एवं उत्तराखण्ड पेयजल निगम का एकीकरण न करते हुए उनका राजकीयकरण किया जाये।

इसके अलावा यू०यू०एस०डी०ए० द्वारा कराये जा रहे समस्त पेयजल व सीवरेज निर्माण कार्य उत्तराखण्ड पेयजल निगम के माध्यम से ही कराये जायें तथा उन कार्यों का अनुरक्षण व संचालन कार्य उत्तराखण्ड जल संस्थान द्वारा ही किया जाये।

 शहरी विकास विभाग में वर्षों से प्रतियुिक्ति पर तैनात अभियन्ताओं को तत्काल उनके मूल विभाग में वापिस भेजा जाये व शहरी विकास विभाग द्वारा ए०डी०बी० से लिये गये लोन के सापेक्ष कराये गये समस्त पेयजल व सीवरेज कार्यों की जाँच एस०आई०टी० गठित करके कराई जाये।

इसके अलावा शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत संचालित पेयजल व सीवरेज सम्बन्धी समस्त निर्माण व संचालन कार्य पेयजल विभाग से ही सम्पादित कराये जायें।

आगे उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गई को आगामी 27 जनवरी को सभी नगरों व जनपदों में पूर्णकालीन धरना दिया जाएगा इसके अलावा निर्माण कार्यों का भी पूर्ण बहिष्कार किया जायेगा। वही पेयजल व्यवस्था बाधित न हो तथा आम जनता को असुविधा न हो इसके दृष्टिगत संचालन कार्यों को प्रभावित नहीं किया जायेगा।

लेकिन यदि 31 जनवरी तक भी शासन द्वारा उनकी मांगों का समाधान नहीं किया जाता है तो 1 फरवरी से संयुक्त मोर्चे के उच्चाधिकार समिति की बैठक में पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार किये जाने का निर्णय लिया जायेगा।

जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की ही होगी। ज्ञापन देने वाले कर्मचारी विजय कुमार साह, पीतांबर पाठक, संजय कुमार जोशी, आनंद कुमार शर्मा, बिशन सिंह रौतेला, मोहन सिंह बोरा, गोपाल सिंह कार्की आदि लोग मौजूद थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भीमताल में मिशन 2027 को लेकर हरीश पनेरु की सक्रियता तेज, गांव-गांव जनसंपर्क से चुनावी सरगर्मियां बढ़ीं

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.