ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल/कालाढूंगी। सरस्वती शिशु मन्दिर कालाढूंगी में गणतंत्र दिवसके अवसर पर प्रातः भैया बहिनों ने अपने नन्हें पैरों से नगर में देश भक्ति गीत व नारों से गुंजायमान करते हुए प्रभात फेरी निकाली, विद्यालय पहुंच कर, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मा.नगर संघ चालक कालाढूंगी  घनश्याम बोरा जी ने ध्वजारोहण किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवा निवृत कर्नल पृथ्वी राज सिंह बिष्ट ने माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर रंगारंग देश भक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सुभारम्भ करवाया और शिशुओं को अपनी ओर से पुरस्कार भी वितरण किये।

कर्नल बिष्ट  ने कहा सरस्वती शिशु मन्दिर शिशु और देश के भविष्य के निर्माण में सबसे अहम् भूमिका निभा रहे हैं।

कार्यक्रम में किशन बन गोस्वामी जी अध्यक्ष स. वि. मंदिर, दिवान बिष्ट अध्यक्ष स.शि. म., राकेश भंडारी व्यवस्थापक स. शि. म., ह. विनोद बसेड़ा जी, गोपाल बुडलाकोटी जी,, तारा दत्त पांडे जी, भुवन पांडे जी, गिरीश पांडे जी, प्रकाश बहुखंडी जी, राम सिंह बोरा जी, नारायण सिंह नेगी, विक्रम डसीला, कपिल पांडे, लता, लीला, दीपक, भावना, नेहा शांति,आदि तमाम अभिभावक कार्यक्रम में उपस्थित थे।

कार्यक्रम का सुन्दर संचालन ललिता मेहरा ने किया, अन्त में गणेश बिष्ट ने सभी अभिभावकों व अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव की सफल एवं सुरक्षित व्यवस्थाओं पर नैनीताल पुलिस का सम्मान; श्री राम सेवक सभा, मंदिर समिति ने नैनीताल पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानित

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.