ब्रेकिंग न्यूज़
चोरगलिया–मोरनौल–मझोलारीठासाहिब सड़क की मांग को लेकर बुद्धपार्क में गरजे क्षेत्रवासी, 250 गांवों को मिलेगा सीधा लाभहल्द्वानी : पीलीकोठी बड़ी मुखानी में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम, बैंकिंग योजनाओं और साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारीनैनीताल : ज्योलीकोट में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारीकारोबारी की दर्दनाक विदाई: वृद्धाश्रम में ली अंतिम सांस, तीनों शिक्षक बेटियों ने अंतिम संस्कार में आने से किया इनकारउत्तराखंड की 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण में उत्कृष्ट सेवाओं का मिला पुरस्कार
खबर शेयर करे -

दून-पिथौरागढ़ के बीच ट्रायल के लिए फ्लाइट ने भरी उड़ान, डीजीसीए की मंजूरी मिलते ही होगी नियमित

फ्लाई बिग कंपनी की दून-पिथौरागढ़ के बीच प्रस्तावित फ्लाइट का शनिवार को तीसरी बार ट्रायल किया गया। डीजीसीए की टीम ने 18 सीटर विमान का ट्रायल किया। रविवार को भी फ्लाइट का ट्रायल होगा।

दून-पिथौरागढ़ के बीच फ्लाई बिग की ओर से 18सीटर विमान से रीजनल कनेक्टिविटी के तहत उड़ान शुरू करनी है।

उड़ान को नियमित शुरू करने से पूर्व डीजीसीए की टीम की ओर से अच्छी तरह से फ्लाइट को टेस्ट किया जा रहा है। जिससे हवाई यात्रियों की सुरक्षा को और अधिक पुख्ता किया जा सके। इसके लिए बीते रविवार को भी दून-पिथौरागढ़ के बीच फ्लाइट का ट्रायल हुआ था।

इस फ्लाइट को शुरू करने के लिए 30 जून से फ्लाई बिग कंपनी का 18 सीटर विमान एयरपोर्ट पहुंचा था। अभी तक डीजीसीए की मंजूरी नहीं मिलने से फ्लाइट को शुरू नहीं किया जा सका है। अब फिर से फ्लाइट को शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। जिसके लिए फ्लाइट का दून-पिथौरागढ़ हवाई रूट पर ट्रायल लिया जा रहा है।

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस फ्लाइटका शुभारंभ कर सकते हैं। वहीं, फ्लाइट में बैठकर सीएम द्वारा दून-पिथौरागढ़ के बीच उड़ान भरने की भी संभावनाएं जताई जा रही हैं। जल्द ही इस फ्लाइट के शुरू होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें :  फ्लाईओवर हादसा: दो कांवड़ियों की मौत के मामले में NHAI अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज, परिजनों ने लगाया घोर लापरवाही का आरोप

You missed

error: Content is protected !!