ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल के मल्ली में एक और गुलदार का घर में घुसने का वीडिओ सामने आया गुलदार ने घर के आँगन में खेलते हुए कुत्ते को अपना निवाला बनाया।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में गुलदार के घर घर घूमने का एक सी.सी.टी.वी.फुटेज सामने आया है। ये गुलदार कुत्तों पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार रहे हैं। लोगों ने गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

नैनीताल के मल्लीताल स्थित धूप कोठी क्षेत्र के एक घर में गुलदार की चहलकदमी का वीडियो कैद हुआ है। यहां गुलदार बेखौफ होकर पहले लिंटर में मंडराता है और फिर सीढ़ियों के रास्ते घरों से होते हुए आगे निकलता दिख रहा है।

ये गुलदार मार्शल कॉटेज के एक रिहायशी क्षेत्र में मकान के आंगन में खेल रहे पालतू कुत्ते पर हमला कर उसे मार डालता है। इन घटनाओं के बाद क्षेत्र में दहशत । का माहौल बना हुआ है। लोग अब क्षेत्र में हल्ला गुल्ला कर गुलदार को भगा रहे हैं।

लोगों ने वन विभाग से गुलदार को अविलम्ब पकड़ने की मांग की है। नैनीताल के कई हिस्सों में गुलदारों ने यही हाल कर रखा है। विभाग शाम को अंधेरा होते ही पटाखे फोड़कर गुलदार को जंगल की तरफ खदेड़ रहा है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  विकसित भारत-2047 की संकल्पना पर चोरगलिया बालिका इंटर कॉलेज में प्रतियोगिताएं, छात्राओं ने दिखाया प्रतिभा का दम

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.