ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

पटना। बिहार में नई सरकार की तस्वीर लगभग बिल्कुल साफ हो गई है। बिहार मे अब एनडीए की सरकार होगी।

शाम 5 बजे नीतीश कुमार समेत 8 मंत्री शपथ लेंगे। जिसमें सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा डिप्टी सीएम के पद की शपथ।

इसके अलावा जीतन मांझी के बेटे और हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन, निर्दलीय विधायक सुमित सिंह के अलावा विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, प्रेम कुमार, विजेंद्र यादव शामिल हैं। वहीं, इस शपथ ग्रहण समारोह के बाद नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक भी आज साढे 5 बजे होगी।

 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज पटना पहुंचेंगे उनके साथ चिराग पास भी मौजूद हैं। नड्डा अपने आवास से एअरपोर्ट के लिए निकाल चुके हैं वो दिल्ली एयरपोर्ट से पटना के लिए रवाना होंगे। पटना में जेपी नड्डा शाम 6:30 बजे प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। 

इसके साथ ही नीतीश के इस्तीफे के साथ ही बिहार में महागठबंधन भी टूट गया है। वहीं, इसी के साथ विपक्षी इंडी गठबंधन को भी बड़ा झटका लगा है।

इसके साथ ही जद । नेता केसी त्यागी ने रविवार को कांग्रेस के कुछ नेताओं पर नीतीश कुमार से कमान छीनने और कब्जा करने की इच्छा रखने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि देश भर से 28 विपक्षी ताकतों को एक साथ लाने वाले ब्लॉक की स्थापना आगामी लोकसभा चुनावों में केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को हराने के सामान्य उद्देश्य पर की गई थी। लेकिन कांग्रेस की स्वार्थ दिख रही थी।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 3 फरवरी 2026
error: Content is protected !!