ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में मल्लीताल पंत पार्क सेब और चेरी 100 पेड़ लगाए ट्रायल के लिए लगाए गए

यहां पेड़ सक्सेसफुल हुए तो और पेड़ लगाए जाएंगे नैनीताल शहर और दिखेगा खूबसूरत 

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। मल्लीताल पंत पार्क में दिखेंगे सेब और चैरी। नगर पालिका ने नैनीझील और पंत पार्क में सेब और चैरी के 100 पेड़ लगाए किये है। 

       नैनीताल में नगर पालिका ने नैनीझील और पंत पार्क में सेब और चैरी के पेड़ लगाए है। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी आई.ए.एस. राहुल आनंद के सहयोग से पूर्व जिला आयुर्वेदिक अधिकारी व पर्यावरण कार्यकर्ता डॉ आशुतोष पंत ने शहर भर में 100 पेड़ लगाए है जिसमे से 50 चैरी व 50 सेब के पेड़ है। 

डॉ आशुतोष पंत ने बताया की नैनी झील के किनारे तथा विभिन्न पार्कों में सेब व चेरी के 100 से अधिक पौधे रोपित किए है। उन्होंने कहा कि चेरी के पौधे कश्मीर से मंगाए गए है पहले क्षेत्र में 100 पौधे लगाए गए है।

अगर ये कामियाब होते है तो आगे भी और अधिक पेड़ लगाए जाएंगे। कहा कि विकास के नाम पर प्रकृति को जिस गति से नुकसान पहुंचाया जा रहा है उसकी भरपाई हम बहुत बड़ी संख्या में पेड़ लगाकर की जा सकती हैं।

डॉ आशुतोष पंत ने बताया उन्होंने अपने पिताजी स्व. सुशील चंद्र पन्त की प्रेरणा से वर्ष 1988 से पेड़ लगाना प्रारम्भ किया था, इन 35 वर्षों में उन्होंने लगभग 4 लाख 5 हजार पेड़ लगाए हैं।

जुलाई से सितंबर तक मैदानी क्षेत्र में कटहल, आम, अमरूद, लीची, सहजन, तेजपत्ता आदि के पौधे भेंट किए जाते है। 

पालिका अधिशासी अधिकारी आई.ए.एस राहुल आनंद ने बताया कि नैनीताल शहर के सौंदर्यकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है।

डॉ आशुतोष पंत के साथ पालिका ने शहर में 50 चेरी और 50 सेब के पौधे लगाए गए हैं इन पौधों को अभी ट्रायल बेस पर लगाया जा रहा है। अगर ट्रायल सफल होता है तो शहर भर में और अधिक पेड़ लगाए जाएंगे जिससे नैनीताल पर्यटकों को एक अलग नैनीताल देखने को मिलेगा।

 साथ में मौजूद थे। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राहुल आनंद (आई एस )संजय पांडे, तेज सिंह राणा,डॉ आशुतोष पांडे, आदि लोग शामिल थे

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊं में पुस्तैनी जमीन के विवाद में खूनी खेल, भाई ने की भाई की हत्या

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.