ब्रेकिंग न्यूज़

 हल्द्वानी।  कल से उत्तराखंड विधानसभा का सत्र शुरू होने जा रहा है ऐसे में विपक्ष के विधायकों ने भी सरकार को घेरने की तैयारी की है।

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि यह सरकार विधानसभा का सत्र बढ़ाने से डरती है। केवल दो दिन में सत्र की औपचारिकता कर इसे पूरा कर देती है। जबकि विपक्ष के पास सवालों की पूरी किताब भरी हुई है।

बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अतिक्रमण के नाम पर लोगों को उत्पीड़न करने सहित कई ऐसे मामले हैं जिन्हें कांग्रेस खुलकर विधानसभा में उठाएगी, लेकिन यह सरकार सवालों के जवाब देने से भागती है।

इसीलिए सत्र को कम करती है और ना ही सरकार के मंत्री विधायकों के सवालों के ठीक से जवाब दे पाते हैं इसलिए इस बार भी कांग्रेस जनता के मुद्दों को उठाकर सरकार को घेरेगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हाईकोर्ट की महिला अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी का आरोप, हल्द्वानी कोतवाली में एफआईआर दर्ज

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.