ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। बनभुलपुरा में अवैध मदरसे एवं नमाज वाली जगह में आज होने वाली ध्वस्तीकरण की कार्यवाई पर फिलहाल रोक लगा दी गयी है।

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने फिलहाल देर रात दोनों भवनों को सील कर दिया है।

उन्होंने बताया मलिक के बगीचे में अवैध मदरसे एवं नमाज वाली जगह से जुड़े कागजात दिखाने के लिए कल नगर निगम में लोगों से कहा गया था लेकिन उनके द्वारा कोई कागजात नहीं दिखाया गया, लेकिन देर रात माननीय न्यायालय का कोई नोटिस दिखाया गया है।

जिसका परीक्षण कराया जा रहा है। ऐसे में मामले की गंभीरता एवं लॉ एंड ऑर्डर को देखते हुए फिलहाल ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर रोक लगाई गई है।

नोटिस को बारीकी से देखा जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी, दोनों भवन को सील करने के दौरान एसडीएम पारितोष वर्मा एवं सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट समेत नगर निगम की टीम मौजूद थी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड के विधायक के फार्म हाउस में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दारोगा समेत चार गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.