ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

मेष राशि

अगर आप पुलिस या किसी अन्य सेवा में काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत अच्छा जाने वाला है। परीक्षा की तैयारी मन लगाकर करें तो परिणाम अच्छे मिलेंगे। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को गुड़ चने अथवा केला खिला दें।

वृष राशि

आपके कार्य में मुश्किलें आ सकते हैं। लोगों से बिना मतलब ना उलझे और अपना दिमाग संतुलित रखें। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं, इसलिए शांत रहने की कोशिश करें। सुबह किसी छोटी बच्ची को उपहार दें। इसके अलावा गरीब को भोजन करा दें और घायल गोवंश का उपचार करा दें।

मिथुन राशि

कठिन परिस्थितियां आपका पीछा कर सकती है। घर परिवार में जीवन उलझा रहेगा। किसी आध्यात्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और घायल गोवंश का उपचार कर दें। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि

आप अपना आत्मविश्वास बनाए रखें क्योंकि परिस्थितियां हर समय एक जैसी नहीं होती है और अच्छे दिन भी आते हैं। माता-पिता का सम्मान करें। सुबह बुद्ध देव के बीज मंत्र का जाप करें और किसी गरीब को आटा या चावल या चीनी का दान करें।

सिंह राशि

निजी और व्यावसायिक जीवन में सकारात्मक के साथ आगे बढ़े क्योंकि नए अवसर आपका इंतजार कर रहे हैं। आपकी क्षमताओं को साबित करने का मौका मिलेगा। सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करें। गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं।

कन्या राशि

अगर आप शिक्षण कार्य से संबंधित हैं तो आप किसी से बिना वजह न उलझे अन्यथा मुसीबत में आ सकते हैं। बिना वजह किसी की गवाही न दें और न ही बिना वजह के कार्यों में उलझें। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और घायल गोवंश का उपचार करें।

तुला राशि

आज के दिन आप अपने हृदय में प्रेम रखें क्योंकि आप किसी प्रेम संबंध में आ सकते हैं। निजी व्यावसायिक जीवन में अपने लक्ष्य को तय करने के लिए उसे दिशा में कदम बढ़ाने का उचित समय है। किसी गरीब को आटा चावल या चीनी दान करें और शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि

अगर आप व्यावसायिक कार्यों में लगे हुए हैं तो आपके लिए दिन अच्छा है। आपका उत्साह और ऊर्जा आज बहुत अच्छा रहेगा। मन प्रफुल्लित रहेगा। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।

धनु राशि

आज आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी मित्र या रिश्तेदार के यहां जाकर आपको सुकून मिलेगा। गाड़ी धीमे चलाएं। पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। सुबह गाय को 4 रोटी हल्दी लगा कर खिलाएं। बृहस्पति देव के बीज मंत्र का जाप करें।

मकर राशि

आज आपके व्यावसायिक क्षेत्र में बड़े अवसर आपका इंतजार करेंगे। अधिकारियों के साथ आपके रिश्ते सुधरेंगे। सुबह कुत्ते को भोजन कराएं और घायल कुत्ते का उपचार कर दें। शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि

न्याय और कानून से जुड़े लोगों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। किसी मित्र रिश्तेदार की वजह से परेशान रह सकते हैं। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है। सुबह शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें और घायल कुत्ते का उपचार करवाएं।

मीन राशि

भौतिक लाभ और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भविष्य का लक्ष्य पूर्ण करने की दिशा में परिश्रम का सामना करना पड़ सकता है। जीवन में एक नई शुरुआत आपका इंतजार कर रही है। आप सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को चार रोटी हल्दी लगाकर खिला सकते हैं।

यह भी पढ़ें :  UPSC में उत्तराखंड का जलवा: शांभवी तिवारी 46वीं, मीनल नेगी 66वीं और अनुज पंत 69वीं रैंक पर
error: Content is protected !!