ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड के मोरी क्षेत्र में  शॉर्ट सर्किट होने के कारण लकड़ी की मकान पर लगी भीषण आग  

उत्तरकाशी के मोरी के दुरुस्त क्षेत्र में एक बार फिर आगजनिक का मामला सामने आया 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

उत्तरकाशी।  देर रात्रि ग्राम ना नाई मोरी के उपली नासन में श्री गजेंद्र सिंह पुत्र निंबर सिंह वाले के आवासीय लकड़ी के मकान में शर्ट सर्किट होने के कारण आग लगने से मकान पूर्ण रूप से जलकर क्षतिग्रस्त हो गया है।

जिसमें दो कमरे कीचन व बाथरूम होने बताए गए जिसमें एक कमरे में संजना पुत्री चैन सिंह ग्राम मसरी तथा कंचन पुत्री चतुर देव ग्राम भीतरी वाली रहते थे तथा दूसरे कमरे पर अंकुश पुत्र पंचवटी ग्राम दोनी वाला रहता था।

दोनों किराएदार मकान में वर्तमान में नहीं रह रहे थे जिससे उनका अंदर रखा सामान बर्तन बिस्तर आदि जलकर क्षतिग्रस्त हो गए अन्य कोई जन पशु हानि नही हुई हैं।

विस्तृत रिपोर्ट अलग से प्रेषित की जाएगी साथ ही तहसील पुरोला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम छाड़ा में श्री अतर सिंह के कीचन में गैस सिलेंडर लीक होने के कारण आग लगने से किचन में रखा सामान जल कर नष्ट हुआ हैं।

ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया हैं। अन्य कोई जन पशु हानि आदि नही हुई हैं।

यह भी पढ़ें :  सफाई कर्मचारियों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप, फिर आंदोलन की चेतावनी; बोले- जरूरत पड़ी तो जेल जाने से भी नहीं हटेंगे पीछे

You missed

error: Content is protected !!