ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल लिटरेचर फेस्टिवल से पर्यटन क्षेत्रों को मिलेगी पहचान : आयुक्त दीपक रावतहल्द्वानी : गौलापार में श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कृष्ण बाल लीलाओं के वर्णन से भावविभोर हुए भक्तनियमित रोजगार और न्यूनतम मजदूरी की मांग को लेकर जिला पंचायत गैंगमेटों का राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापनहल्द्वानी में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर भड़के राज्य आंदोलनकारी, सीएम को ज्ञापन भेजकर सख्त कार्रवाई की मांगहल्द्वानी में प्राइवेट स्कूलों को सख्त निर्देश: एक ही दुकान से किताब-ड्रेस खरीदने का दबाव बनाया तो होगी कार्रवाई
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड के भीमताल में ब्लॉक कार्यालय के सभागार में बीडीसी की बैठक आयोजित की गई।

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

भीमताल। ब्लॉक कार्यालय सभागार में ब्लॉक प्रमुख डॉक्टर हरीश बिष्ट की अध्यक्षता में बुधवार को बीडीसी बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख मुख्य विकास अधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

बैठक में ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने क्षेत्र की खराब सड़के, लाचार स्वास्थ्य सुविधा, विद्युत कटौती, पेयजल , शिक्षा समस्या को रखा। 

मंगोली क्षेत्र की ग्राम पंचायत अधोड के प्रधान ने पिछली बरसात से सड़क पर पड़े मलबे को हटाने की मांग की। कहा कई बार अधिकारियों से कार्यवाही की मांग की लेकिन आज तक कुछ कार्य नही किया गया।

ब्लॉक प्रमुख व मुख्य विकास अधिकारी ने एक सप्ताह में मलवा हटाने के निर्देश दिए। जिस पर लोक निर्माण विभाग के एक्शन संजय सक्सेना ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। 

 प्रधान हैडाखान ने किलोमीटर तीन पर सड़क सही करने की मांग की। हैडियागांव की प्रधान ने हैडियागांव के मोटर मार्ग के सर्वे की मांग की।विभाग का कोई भी अधिकारी क्षेत्र में सर्वे के लिए नहीं आता है। जिस पर लोनिवि के ईई मोहन तिवारी ने जल्द सर्वे की बात कही।

क्षेत्र पंचायत सदस्य सलडी ने खेरोला से सलडी मोटर मार्ग की स्थित पूछी साथ ही सड़क पर पड़े गड्ढों को दूर करने की मांग की।

जिस पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी ने क्षेत्र पंचायत सदस्य को खुद जेसीबी लगने की बात कही। जिस पर सीडीओ ने नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारी को एक हफ्ते के अंदर सड़क को सही करने को निर्देशित कर दिया। 

ज्येष्ठ प्रमुख हिमांशु पांडे ने जल संस्थान के कार्यों पर सवाल उठाते हुए कहा 2015 में 1 करोड़ 68 लाख की लागत से बेलवा खान और देवीधूरा में पेयजल पाइपलाइन का निरीक्षण हुआ।

जिसकी सूचना विभाग ने ग्रामीणों को नहीं दी। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद आज तक उन लाइनों में पानी नहीं चला। जिस पर सीडीओ ने जल निगम को आपस में समन्वय बनाते हुए कार्रवाई करने निर्देशित किया।

वही विनायक और चक बहेड़ी के जूनियर हाई स्कूल में लंबे समय से पानी की समस्या पर सीडीओ ने एक हफ्ते के अंदर समस्या को दूर करने को कहा।

ज्योंलीकोट क्षेत्र के प्रधान ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की तैनाती और दवाई उपलब्ध कराने की मांग की। जिस पर प्रभारी हेमंत मर्तोलिया ने 15 दिन के अंदर डॉक्टर की तैनाती की बात की।

रोखड़ के प्रधान ने बाल विकास के द्वारा दिए जा रहे पोशाक किट की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। कहां चूहे के खाए हुए खजूर वितरित किया जा रहे हैं। जिस पर बाल विकास अधिकारी ने जांच की बात कही।

ब्लॉक प्रमुख डाo हरीश सिंह बिष्ट ने विभागीय अधिकारीयो को बैठकों में पूर्ण तैयारी के साथ आने के निर्देश दिए साथ ही छेत्र पंचायत की बैठक में जन प्रतिनिधियों द्वारा आई शिक्षा विभाग को शिक्षको की कमी दूर करने के निर्देश दिए लोक निर्माण विभाग , एन एच, पी एम जी एस वाई स्वास्थ्य जल संस्थान जल निगम विद्युत विभाग के अधिकारियों को सुरक्षात्मक कार्य प्राथमिकता से समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश दिए।

इस दौरान बैठक में सीडीओ अशोक कुमार पांडे, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, एसडीएम विनोद कुमार ज्येष्ठ प्रमुख हिमांशु पांडे सहित ग्राम प्रधान छेत्र पंचायत सदस्य गण सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 10 मार्च 2026

You missed

error: Content is protected !!