ब्रेकिंग न्यूज़
आदर्श नवयुवक श्री रामलीला समिति की बैठक में आयोजन को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले, पुतला दहन और रामबरात निकालने पर भी बनी सहमतिलाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में दीक्षारम्भ कार्यक्रम, नए विद्यार्थियों का हुआ भव्य स्वागत, लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने की शिरकतविश्व स्तनपान सप्ताह पर ग्राफिक एरा भीमताल का जनजागरूकता अभियान, गांव-गांव पहुंचकर माताओं को बताए स्तनपान के फायदेविजय शंखनाद रैली के वायरल वीडियो पर सुमित हृदयेश का पलटवार, बोले- ‘फेक AI वीडियो से नफरत फैलाने की कोशिश’ओखलकांडा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक खाई में गिरने से चालक की मौत; चार घायल
खबर शेयर करे -

पुलिस महकमे को शर्मसार कर देने वाली घटना पटना से है।

जिसमें दरोगा मैडम का कहर होमगार्ड की जवान पर टूटा, जख्मी जवान को अस्पताल भर्ती करना पड़ा

पटना। बिहार में एक बार फिर से पुलिस महकमे को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। घटना पालीगंज थाना से जुड़ा है. दरअसल इस थाने में तैनात महिला दरोगा गीता कुमारी की एक शर्मनाक करतूत सामने आई है।

पटना के जक्कनपुर थाने में तैनात गीता कुमारी की पोस्टिंग पालीगंज थाने में कर दी गई थी। दारोगा गीता कुमारी बुधवार को योगदान देने पालीगंज थाना पहुंची. सामान के साथ पालीगंज थाना पर पहुंची गीता कुमारी ने जब वहां संतरी की ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान सुबा लाल कुमार को देखा तब उसे अपने घर का सामान एडजस्ट करने के लिए कहा और साथ में चलने का आदेश दिया।

पीड़ित का आरोप है कि पहले तो होमगार्ड जवान ने संतरी की ड्यूटी की दुहाई दी और कहा कि वह फिलहाल जाने में असमर्थ है लेकिन महिला दरोगा ने कहा कि वह मुंशी को जानकारी दे रही है और वह उसके साथ चले।

संतरी को दारोगा जबरन अपने सरकारी आवास पर लेकर चली गई और गाड़ी में लगे सामान को उतरवाया। होमगार्ड जवान का आरोप है कि इतना ही नहीं महिला दरोगा ने उससे घर में झाड़ू दिलवाया लेकिन उसने जब इसका विरोध किया कि संतरी ड्यूटी पर तैनात जवान घर में झाड़ू भला कैसे दे सकता है।

इस पर नाराज महिला दरोगा गीता कुमारी ने जवान की पिटाई कर दी। जवान का आरोप है कि महिला दारोगा ने उसे लाठी से पीटा और चाकू से भी हमला किया।

जख्मी होमगार्ड जवान ने पटना पुलिस प्रशासन के आलाधिकारियों से सवाल किया है कि क्या वह मामूली जवान है तो उसका कोई आम मान सम्मान नहीं है?

बहरहाल जख्मी संतरी होमगार्ड जवान को आनंन फानन में इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया. फिलहाल इस घटना पर पटना पुलिस प्रशासन के आलाधिकारियों ने चुप्पी साथ ली है लेकिन इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। देखना होगा कि पटना पुलिस प्रशासन के आलाधिकारी इस पूरे मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और जांच कर किस तरह की कार्रवाई करते हैं ?

यह भी पढ़ें :  चोरगलिया–मोरनौल–मझोलारीठासाहिब सड़क की मांग को लेकर बुद्धपार्क में गरजे क्षेत्रवासी, 250 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

You missed

error: Content is protected !!