ब्रेकिंग न्यूज़
भीमताल के नाइसेला विद्यालय में तीन दिवसीय ‘विज्ञान संचेतना’ कार्यशाला का समापन, बच्चों को कराए गए वैज्ञानिक प्रयोगभीमताल क्षेत्र पंचायत की बैठक शिक्षा, सड़क, पेयजल के मुददों पर गंभीरता से कार्य करे अधिकारी–ब्लॉक प्रमुख डा हरीश सिंह बिष्ट जनता घबराए नहीं — एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने दिया भरोसा; ईंधन आपूर्ति सामान्य, अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही, कालाबाजारी करने वालों की होगी गिरफ्तारीभीमताल : पूर्व दर्जा मंत्री हरीश पनेरू ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, प्राधिकरण पर स्थानीय लोगों के उत्पीड़न का लगाया आरोप भीमताल के नाइसेला विद्यालय में तीन दिवसीय विज्ञान संचेतना कार्यक्रम संपन्न, बच्चों ने किए विज्ञान के प्रयोग
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड के नैनीताल में ऊंची चोटियों पर बर्फ बराबरी होने के बाद हिमालय का खूबसूरत दृश्य पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है

रिपोर्टर – गुड्डू सिँह ठठोला

नैनीताल। बारिश के बाद मौसम खुशगवार बना हुआ है। खिली धूप स्थानीय लोगो के लिए राहत लेकर पहुँची है। वहीं मौसम साफ होने से भारतीय हिमालय श्रृंखलाए भी दिखने लगी है।

उत्तराखंड के पहाड़ों में मौसम खुशगवार होने के बाद सुंदर हिमालय पर्वतों के भव्य दर्शनों ने नैनीताल पहुंचे पर्यटकों को गदगद कर दिया है। व्यापारी भी पर्यटकों की आवाजाही से खुश हैं।

नैनीताल के हिमालय दर्शन, बर्फ से ढकी पर्वतीय श्रृंखला साफ साफ नजर आने लगी है। किसी चश्मे या दूरबीन के बिना साफ साफ देखा जा सकता है। यहां, पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोग दूरबीनें लगाकर पर्यटकों को हिमालय की ऊंची ऊंची मुख्य चोटियां दिखा रहे हैं।

कुमाऊं के पहाड़ों से इस क्षेत्र की सबसे ऊंची बर्फीली चोटी नंदा देवी के साथ चौखंबा, पंचाचूली, मैकतोली, त्रिशूल, नंदा घुटी और छोटी नंदा देवी दिखती हैं।

दूरबीन लगाने वाले पंकज वर्मा ने बताया कि यहां से विश्व की 23वीं, भारत की दूसरी और उत्तराखंड की सबसे ऊंची 7, 816 मीटर वाली पहाड़ी नंदा देवी देखी जा सकती है।

मौसम और पर्यटकों की आवाजाही से संतुष्ट दिखे। पर्यटक भी हिमालय के इस विहंगम दृश्य को देखकर खुश हो गए।

उच्च पहाड़ी स्थित पर्यटन स्थल हिमालय दर्शन में भारतीय हिमालय श्रृंखलओं की लम्बी रेंज दोबारा दिखने लगी है।

हिमालय पर्वत की नंदा देवी, पंचाचूली, त्रिशूल , नंदा ईस्ट, कामेट, नंदा कोट,अनापूर्ण-1, शिवालिक रेंज, ग्रेटर हिमालय, हाथी पर्वत, गौरी पर्वत, नंदा खाट, मैक टोली, नीलकंठ जैसे ऊंचे पर्वत शिखरों का दीदार कर सकते हैं।

अभी लखनऊ से आए पर्यटक वीरेंद्र पाल ने कहा की वह नैनीताल पहली बार अपने दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने के लिए आए और नैनीताल जगह में बहुत पसंद आई और हिमालय देखकर बहुत ही खुश हुए पहली बार हिमालय के दर्शन किए।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, धुंध और पहाड़ों में हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार

You missed

error: Content is protected !!