ब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस ने आज तड़के सुबह चलाया सत्यापन अभियान

भारी पुलिस बल तैनात देख, लोगों में डर का बना रहा माहौल, टंकी के अंदर घुस गए थे लोग  

हल्द्वानी। आज तड़के पुलिस की ओर से सत्यापन अभियान चलाया गया ,आपको बता दे कि जिले के ssp प्रह्लाद नारायण मीणा के निर्देश पर ये अभियान चलाया गया । जिसकी शुरुआत सुबह 6.30 बजे की गई।

जानकारी के मुताबिक सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस ने कई मकान मालिको और किराएदारों पर कार्यवाही की । इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल भी देखने को मिली।

ऐसे में पुलिस की ओर से तड़के सुबह हुई कार्यवाही से लोगो में अफरातफरी का माहौल बना रहा। वहीं सत्यापन अभियान के दौरान देखने में आया कि कुछ किराएदार दहशत में आकर पुलिस से बचने के चक्कर में पानी की टंकी में घुस गए।

जिसकी तस्वीरें भी सामने आई है । साथ ही बताया जा रहा है कि पुलिस से बचने के चक्कर में ये लोग इधर-उधर भागने की भी कोशिश करने लगे।

इस दौरान मामले में एसपी सिटी हरबंस सिंह ने कहा कि ये अभियान लगातार जारी रहेगा , साथ ही उन्होंने सभी लोगों से अपना सत्यापन करवाने की अपील की है।

आपको बता दे कि लगातार पुलिस की ओर से काठगोदाम बनभूलपूरा और आसपास के इलाकों में ये अभियान चलाया जाता है । जिसमे कई बार लोगों के चालान भी किये जाते है । वहीं आज भी चलाए गए।

इस अभियान में पुलिस की ओर से बगैर सत्यापन के रह रहे कई लोगों के चालान किये गये , साथ ही एसपी सिटी से मिली जानकारी के मुताबिक जिले भर में 600 से ज्यादा सत्यापन किये गए ।

वहीं इस मौके पर शहर के हर चौकियों के थनाध्यक्ष ,सीओ और बाकी पुलिस फोर्स भी मौके पर मौजूद रही।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैना देवी मंदिर प्रांगण में दुर्गा प्रतिमा निर्माण का शुभारंभ, विधि-विधान से हुआ पूजन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.