ब्रेकिंग न्यूज़
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकातएसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में पुलिस का बड़ा खुलासा: 7 चोरी की वारदातों का पर्दाफाश, हिस्ट्रीशीटर ‘पिद्दा’ समेत दो गिरफ्तार, ₹2.28 लाख नकदी और चोरी की बाइक बरामदरामनगर पुलिस की बड़ी सफलता: लूटी गई स्कॉर्पियो बरामद, जिला बदर अभियुक्त गिरफ्तारभाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट से शिक्षाविदों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की शिष्टाचार भेंट, संगठन व जनसेवा पर हुई चर्चा
खबर शेयर करे -

 हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मलिक के बगीचे में अवैध मदरसे एवं नमाज स्थल को आज नगर निगम की टीम ने जेसीबी मशीन लगाकर ध्वस्त कर दिया।

इस कार्रवाई के दौरान क्षेत्र का माहौल गर्म हो गया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी के बीच धार्मिक नारेबाजी शुरू हो गई। अभी कार्रवाई चल ही रही थी कि अचानक अराजक तत्वों ने बवाल कर दिया और पथराव शुरू कर दिया। 

देखते ही देखते भीड़ ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने एक्शन लेते हुए पूरा क्षेत्र छावनी में तब्दील कर दिया और बल प्रयोग करते हुए भीड़ को खदेड़ा।

पुलिस कर्मियों ने लाठियां फटकारी और आंसू गैंस के गोले छोड़े। इस कार्रवाई के दौरान भीड़ ने निगम की जेसीबी सहित पास खड़ी एंबुलेंस और बाइकें क्षतिग्रस्त कर दीं।

इस बीच एक वाहन को आग के हवाले कर दिया गया। फिलहाल पुलिस ने चारों तरफ से सीमाएं ब्लॉक कर दी हैं और किसी भी आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी है।

इधर अराजक तत्वों द्वारा की गई पत्थरबाजी में तमाम पुलिस कर्मी, अधिकारी और पत्रकारों को चोटें आई हैं। मौके पर भारी पुलिस बल के अलावा प्रशासनिक अमला मौजूद है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

You missed

error: Content is protected !!