ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। बनभूलपुरा इलाके में अवैध मस्जिद वह नमाज स्थल तोड़ने के बाद उपजे बावल के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया। गुरुवार रात नौ बजे जिलाधिकारी वंदना सिंह ने इसके आदेश किए। कर्फ्यू के दौरान लोगों के बाहर निकलने पर पाबंदी रहेगी। शहर में कर्फ्यू के दौरान सिर्फ अस्पताल और दवा की दुकानें ही खुलेंगी। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कहा कि हल्द्वानी नगर के संपूर्ण क्षेत्र में कर्फ्यू रहेगा। उन्होंने कहा कि यह आदेश शासकीय सेवक, पुलिसकर्मी, सशस्त्रत्त् बल पर लागू नहीं होगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि थाना वनभूलपुरा क्षेत्र में पूर्व में चिह्नित स्थल से अतिक्रमण हटाये जाने के दौरान हुई विरोध, पथराव व आगजनी की घटना को देखते हुए यह आदेश जारी किया गया है।

घटना के बाद से क्षेत्र में कानून व शांति व्यवस्था को खतरा उत्पन्न होने के साथ-साथ मानव जीवन व लोक सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने का संकट व भय बना हुआ है। हल्द्वानी कुमाऊं मंडल का महत्वपूर्ण नगर होने के साथ ही संवेदनशील है।

जनता से अपील आम जनता को संबोधित जिलाधिकारी वंदना के कहा कि अभी ऐसी परिस्थितियां नहीं हैं और न ही संभव है कि इस आदेश की पूर्व सूचना प्रत्येक व्यक्ति को दी जा सके। आदेश से पीड़ित व्यक्ति धारा 144 (5) के तहत न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकेगा।

कर्फ्यू के दौरान हल्द्वानी में यह सख्ती रहेगी लागू

• कोई भी व्यक्ति अति आवश्यक कार्य (मेडिकल इत्यादि) को छोड़कर घर से बाहर नहीं निकलेगा।

• सभी व्यावसायिक संस्थान, दुकानें, उद्योग इत्यादि पूरी तरह से बन्द रहेंगे।

• हल्द्वानी नगर क्षेत्र में केवल हॉस्पिटल व मेडिकल दुकानें खुली रहेंगी।

इन सुविधाओं पर रहेगी छूट

• यह आदेश शासकीय सेवक, पुलिस कर्मी, सशस्त्रत्त् बल पर लागू नहीं होगा।

• अति आवश्यक कार्यों के लिए ही नगर मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी की अनुमति से यातायात की अनुमति रहेगी।

इन सुविधाओं पर रहेगी छूट

• यह आदेश शासकीय सेवक, पुलिस कर्मी, सशस्त्रत्त् बल पर लागू नहीं होगा।

• अति आवश्यक कार्यों के लिए ही नगर मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी की अनुमति से यातायात की अनुमति रहेगी।

किसी को बख्शेंगे नहीं: डीएम

नैनीताल की डीएम वंदना सिंह ने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। हमारे पास वीडियो रिकॉर्डिंग से लेकर उपद्रवियों के अनेक इनपुट हैं, उन सबको एकत्र किया जा रहा है। नुकसान की भरपाई उन्हीं उपद्रवियों से की जाएगी।

जानकारी जुटाने के लिए उपद्रवियों के पोस्टर भी जारी किए जाएंगे। पुलिस और प्रशासन ने धैर्य का परिचय दिया है। अतिक्रमण पर हमारा अभियान रुकने वाला नहीं है।

देर रात तक जलता रहा हल्द्वानी

मदरसे और धार्मिक स्थल पर कार्रवाई के

दौरान उपजे तनाव के कारण हल्द्वानी रात

भर जलता रहा। उपद्रवियों ने वनभूलपुरा

में सैकड़ों वाहन फूंकने के बाद गांधीनगर,

बरेली रोड में मंडी क्षेत्र, गांधी स्कूल के पास,

प्रेम टॉकीज के निकट, वनभूलपुरा थाने के

पास भी आगजनी की गई। नवीन मंडी के

पास ऑटो तक जला दिया गया। गांधीनगर

में उपद्रवियों ने जबरन लोगों के घरों की छत

पर चढ़कर लोगों पर पत्थरबाजी भी की।

इस दौरान वाहनों को भी आग के हवाले कर

दिया गया। देर रात तक शहर में तनाव की स्थिति बनी रही।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  यूजीसी नियमानुसार संविदा प्राध्यापकों का वेतन ₹57,700 करने की मांग, कूटा ने सीएम और शिक्षा मंत्री को भेजा ज्ञापन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.