ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। बीते 8 फरवरी गुरुवार के अपराह्न 4:00 बजे बनभूलपुरा में मलिक के बगीचे में अतिक्रमण हटाने पहुंची फोर्स व नगर निगम की टीम पर पथराव और उसके बाद आगजनी वह दंगे करने के बाद क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया गया है।

लिहाजा कर्फ्यू क्षेत्र में आवश्यक सामग्री व आवश्यक सेवाओं की परेशानी ना हो इसके लिए प्रशासन द्वारा चरणबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। एक ओर जहां पुलिस दंगाइयों को चिन्हित कर गिरफ्तार करने में जुटी है।

वहीं दूसरी तरफ शांति व्यवस्था कायम करने के साथ ही बीमार लोगों को दबाए और दूध वह अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण भी किया जा रहा है।

गौरतलब है कि इस दंगे में पांच लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ो गाड़ियां जला दी गई है बनभूलपुरा थाने को भी दंगाइयों ने अपना निशाना बनाया है लिहाजा प्रशासन तेजी के साथ जहां दंगाइयों को सलाखों के पीछे भेजने का काम कर रहा है। तो वहीं आवश्यक सेवाओं को कर्फ्यू ग्रस्त क्षेत्र में भी पहुंचा रहा है।

आज प्रभावित क्षेत्र में  प्रशासन द्वारा लगभग 07 हज़ार लीटर दूध, 02 गाड़ी राशन, 02 ट्रक सब्ज़ी और दो गैस गाड़ी की आपूर्ति की गई।

दो गैस गाड़ी में एक गाड़ी भारत की और दूसरी इनडेन गैस की थी जिसे मिलाकर कुल 200 सिलेण्डर की आपूर्ति की गई।

इसके साथ ही जहां जहां बिजली और पेयजल की दिक़्क़त थी उन्हें भी ठीक कराया गया। इस आशय की जानकारी ज़ोनल मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेयी ने दी है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 25 अप्रैल 2026

You missed

error: Content is protected !!