ब्रेकिंग न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर एसएसबी की भव्य साइकिल रैली, रानीखेत में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूकहल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मानकप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद  अजय भट्ट ने रविवार को हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में हुए उपद्रव और दंगे में घायल पत्रकारों व निगम कर्मचारीयों और पुलिस कर्मियो एवं अन्य घायलो का हाल-चाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व शांति व्यवस्था बनाने में लगे अधिकारियों से भी वार्ता की।

केंद्रीय मंत्री  अजय भट्ट ने रविवार को सर्वप्रथम बृजलाल अस्पताल पहुंचकर घायल पत्रकार बंधु का हाल-चाल जाना। इसके बाद केंद्रीय मंत्री अजय  भट्ट कृष्णा हॉस्पिटल पहुंचे।

जहां बनभूलपुरा दंगे में घायल लोगों से मिले और उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की । जिसके बाद  भट्ट कोतवाली पहुंचे जहां उन्होंने पथराव और आगजनी में घायल हुए पुलिस कर्मचारी व महिला पुलिस कर्मचारियों से मुलाकात की । 

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा से वार्ताकार पूरे घटना की विस्तृत जानकारी ली।  भट्ट ने सभी घायलों का हाल-चाल जानते हुए उनको हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। तत्पश्चात देर रात्रि में  अजय भट्ट प्रेस छायाकार  राजेंद्र बिष्ट बबली के आवास में पहुंचकर उनका हाल-चाल भी जाना।

अजय भट्ट ने सभी अस्पतालो और जिला प्रशासन से वार्ता करते हुए उन्हें बेहतर उपचार दिए जाने के निर्देश दिए साथ ही पुलिस कर्मचारियों का हौसला अफजाई भी किया।

इस दौरान उनके साथ जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, जिला महामंत्री नवीन भट्ट, गोपाल रावत, प्रताप रैकवाल, सचिन साह, मुकेश बेलवाल, कमलेश जोशी आदि लोग उपस्थित थे

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड का LUCC चिटफंड घोटाला: CBI ने 25 करोड़ की 23 संपत्तियां कीं अटैच, नीलामी से लौटेगी निवेशकों की रकम

You missed

error: Content is protected !!