ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। हल्द्वानी का गांधीनगर इलाका जो कि बनभूलपुरा से सटा हुआ है। इस हिंसा के बाद इलाके के लोग डरे हुए हैं।

वहां रह रहे लोगों का कहना है कि उन्होंने इस तरह का मंजर कभी नहीं देखा 8 फरवरी गुरुवार की शाम को आज की लपटे गोलियों की आवाज़ ने उन्हें डर के साए में डाल दिया।

अभी भी कर्फ्यू क्षेत्र से सटे इलाकों में निवासरत लोगों में डर है। हालांकि इन इलाकों में भी भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

मौके पर पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने डरे सहमे लोगों ने बातचीत की और इलाके के लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

बहरहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और लोगों को अब कर्फ्यू हटने का इंतजार है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आईटीईपी परिवार ने दी प्रो. अतुल जोशी को भावपूर्ण विदाई, शैक्षणिक एवं प्रशासनिक योगदान को किया याद

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.