ब्रेकिंग न्यूज़

गरमपानी में हेम आर्य ने किया जनसंपर्क अभियान एक दर्जन लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता।

रिपोर्टर -गुड्डू सिंह ठठोला

गरमपानी। भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत वरिष्ठ भाजपा नेता हेम आर्य ने सोमवार को बेतालघाट ब्लॉक के मझेड़ा,चोपड़ा,कुल गांव सहित दर्जनों गांवों का भृमण किया तथा इस दौरान उन्होंने कई लोगो को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

नारायण सिंह खत्री,कैलाश चंद,शिवराम,हरीश लाल,संतोष कुमार,जगदीश सहित एक दर्जन लोगों ने कांग्रेस छोड़कर भजापा की सदस्यता ली।वही हेम आर्य ने मझेड़ा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग किया और सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

 हेम आर्य ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व राज्य की धामी सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी पांचों सीटो पर भाजपा एक बार फिर से जीत दर्ज करने जा रही है।

बता दे कि भाजपा में वापसी के बात हेम आर्य लगातार सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुचाने का काम कर रहे है।

इस दौरान शुभम कुमार,भवान सिंह,योगेश जोशी,दीवान सिंह,गोधन सिंह,हर सिंह,ईश्वर सिंह,जीवन सिंह,सुखदेव,गंगा सिंह,गोविंद सिंह,लक्ष्मण सिंह,नंदन सिंह,नारायण सिंह,बची सिंह, गोविंद सिंह,गोपाल,मोहन आदि मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी: MBPG के छात्र नेताओं को SSP मंजूनाथ की कड़ी चेतवानी, अराजकता की तो होगी कड़ी कार्रवाई

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.