ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में तल्लीताल थाना अध्यक्ष रमेश सिंह बोरा और चीता मोबाइल के हेड कांस्टेबल शिवराज सिंह राणा फेरी वाले और कबाड़ियों का साथ ली बैठक 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैानीताल। तल्लीताल थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोरा और चीता मोबाइल हेड शिवराज सिंह राणा द्वारा तल्लीताल क्षेत्र में रहने वाले समस्त कबाड़ी और फेरी वालों को थाने में बुलाकर मीटिंग ली गई।

सभी कबाड़ियों की समस्याओं को बारी-बारी से सुना गया और साथ ही सभी को हिदायत भी दी गई की कोई भी कबाड़ी बूचड़खाना छेत्र में शराब आदि का सेवन करके हंगामा नहीं काटेंगे,नशे से दूर रहेंगे और अपने बच्चों को भी दूर रखेंगे

सभी छोटे बच्चों को स्कूल भेजेंगे,चोरी से संबंधित समान न खरीदेंगे और तुरंत इसकी पुलिस को देंगे ,साथ ही कबाड़ का समान कोई भी खुले स्थान ,या रोडों में नहीं स्टोर करेंगे,कोई भी बाहरी परदेश से नया व्यक्ति आने पर तत्काल उसका सत्यापन कराने थाने भेजेंगे।

थाना अध्यक्ष द्वारा यह भी बताया गया की अपराधिक प्रवृत्ति के लोग, जिनका अपने थाना क्षेत्र में आपराधिक इतिहास है वह किसी भी कीमत में थाना क्षेत्र मे रहने नहीं दिया जाएगा और जो उनको शरण देगा या उसको छुपाएगा वह भी अपराधिक कृत्य माना जाएगा।

सभी लोग शांतिपूर्वक रहे और अपने बच्चों का ईमानदारी के साथ भरण पोषण करें।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राम प्रधानों की 10 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन, सीडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.