ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर श्री राम सेवक सभा द्वारा 20 बटुकों का जनेऊ संस्कार आयोजित किया गया

जिसमे केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट बटुकों क़ो आशीर्वाद देने पहुंचे 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

 नैनीताल। श्री राम सेवक सभा द्वारा आयोजिय उपनयन संस्कार में सभही बटुकों को आशीर्वाद देने के लिए केंद्रीय रक्षा एवम पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट पहुचे जहाँ पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

इस दौरान श्री राम सेवक सभागार मल्लीताल में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में आयोजित यज्ञोपवीत संस्कार में केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन मंत्री ने सभी 20 बटुकों को आशीर्वाद दिया साथ ही उपनयन संस्कार होने पर शुभकामनाएं प्रेषित की।

बता दे कि बसंत पंचमी के पावन अवसर पर शुभ कार्य किए जाते हैं। धार्मिक संस्था श्री राम सेवक सभा के तत्वाधान में इस वर्ष बसंत पंचमी पर नगर में यज्ञोपवित संस्कार किया गया।

बुधवार को बच्चों यज्ञोपवीत संस्कार के मौके पर श्री राम सेवक सभा भवन में लोगों की काफी भीड़ जुटी हुई थी। लगभग 20 बटूको का यज्ञोपवीत संस्कार किया गया। आचार्य भगवत प्रसाद जोशी एवं रमेश चंद्र कांडपाल द्वारा द्वारा धार्मिक कर्मकांड कराए गए। 

पुजारी भगवती प्रसाद जोशी ने बताया कि उपनयन संस्कार में सर्वप्रथम पंचांगी कर्म,चूड़ा कर्म,कर्ण वेद,अक्षर श्रीगर, उपनयन, वेदारंभ, समवर्तक आदि कांड किए जाते है। बुधवार को बसंत पंचमी में 20 बटुकों का उपनयन संस्कार किया गया।

जिसमें बटुकों के माता-पिता अन्य परिजन मौजद रहे। कहा कि श्री राम सेवक सभा द्वारा काफी धार्मिक कार्य किया जा रहा है जिस पर उन्होंने अभी को शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर श्री राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज शाह, पुरोहित भगवत प्रसाद जोशी, पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी , गिरीश जोशी (मक्खन ) विमल चौधरी ,कमलेश, हिमांशु , दिनेश भट्ट, भुवन बिष्ट, हीरा रावत, गोधन सिंह,राजन लाला शाह,राजन बिष्ट,दिनेश जोशी सहित भाजपा के भाजपा के आनंद बिष्ट , गोपाल सिंह रावत, हरीश राणा अन्य लोग मौजूद थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड के पर्वतारोही जितेंद्र दानू ने 100 साल बाद जौहार घाटी के 6100 मीटर ऊंचे 'टिम्पू ग्लेशियर' को किया फतह

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.