गंगोत्री। राष्ट्रीय राजमार्ग पर डुंडा पोखू देवता के पास निर्माणाधीन सड़क की दीवार गिरने से दो नेपाली मजदूर मलबे में दबकर भागीरथी नदी में बह गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ व 108 एंबुलेंस सेवा मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर रेस्क्यू कार्य शुरू कर मजदूरों की तलाश की जा रही है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि गंगोत्री हाईवे पर पोखू देवता के पास बीआरओ के दो मजदूर सड़क की दीवार निर्माण के कार्य में जुटे थे।

इस दौरान दीवार ढह गई और दीवार का काम कर रहे दो नेपाली मजदूर मलबा के साथ भागीरथी नदी में बह गए। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  धामी कैबिनेट के 26 प्रस्तावों पर मुहर, ₹7,412 करोड़ के अनुपूरक बजट को मंजूरी; खिलाड़ियों को मुफ्त बस यात्रा का लाभ
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.