ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तराखंड पेपर मिल में लगी भीषण आग करोड़ों का सामान हुआ राख 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

मंगलौर। गुरुकुल नारसन में स्थित गंगोत्री पेपर मिल के गोदाम में बीते देर रात अचानक आग लग गई मिल के गोदाम में अचानक आग लगने से आसपास क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

तत्काल आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई, सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, हालांकि आग इतनी भयंकर थी कि मौके पर दमकल की 8 गाड़ियां बुलानी पड़ी, तब कहीं जाकर करीब घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, वहीं आग लगने से करीब करोड़ो रुपए का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है । 

गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, बताया जा रहा है कि आग लगने से करीब करोड़ो रुपए का नुकसान हुआ है, दमकल की टीम आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

फायर इंचार्ज सुंदरपाल ने बताया कि पेपर मिल के गोदाम में भयंकर आग लगी थी, आग किन कारणों से लगी है, उसका पता लगाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि आग इतनी भयंकर थी कि टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया , फिलहाल आग लगने के कारणों की पड़ताल की जा रही है

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 24 सितंबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.