नैनीताल में राज्य अतिथि गृह में भाजपा नेता गजराज सिंह बिष्ट का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया
रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल। भाजपा नेता गजराज बिष्ट का कार्यकताओं ने जोरदार स्वागत किया। नैनीताल पहुचे गजराज बिष्ट ने नैनीताल के राज्य अतिथि गृह के सभागार में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा भाजपा देश भर में केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से बात कर उन्हें सम्पर्क अभियान से जोड़ने जा रही है। ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक लोगो अपनी बात रख सके। गजराज बिष्ट ने कहा आज जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और देश की जनता प्रधानमंत्री के साथ खड़ी है उसे देखकर लगता है आगामी लोक सभा चुनाव में निश्चित तौर पर इस बार 400 पार प्रधानमंत्री का नारा साकार होने जा रहा है।
उन्होंने यह भी कहा जिसमें एक से पांच मार्च तक संपर्क यात्रा के आयोजन के संबंध में सभी कार्यकर्ताओं के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया और उन्हें बताया गया की किस प्रकार वे घर घर जाकर सरकार की ओर से चलाई गई विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से मिलकर उन्हें मिले लाभ की जानकारी लेंगे और उनका फीडबैक जानेंगे साथ ही सरकार की ओर से किए गए उत्कृष्ट कार्यों के विषय में उन्हें बताएंगे।
बैठक में शामिल थे।विमला अधिकारी, रीना मेहरा, अरविन्द पड़ियार,तारा राणा, गजाला कमाल,मीनू बुधलाकोटी, कविता गंगोला, मनोज जोशी,संतोष कुमार, विक्रम सिंह रावत, मोहित रौतेला, नितिन कार्की,सुरेश उप्रेती,पान सिंह खनी,विकाश जोशी, मनोज कुमार, चंद्र सिंह,हेम बहुखंडी, मोहम्मद मोहसिन,मोहम्मद आसिफ,अमन चंद्र,नीतू जोशी, भारती कैड़ा,लता डफोटी, शिरीष चंद्र,लाल सिंह बिष्ट, तुसी साह, कनिका रावत राणा,नीमा अधिकारी,ज्योति गोस्वामी,हंसी रावत, मीरा बिष्ट, रेनू पंत,हेम लता पांडे, कविता गंगोला, दीपिका बिनवाल,तारा बोरा, शैलेंद्र सिंह बिष्ट,अमिताभ साह,रितुल कुमार,पार्थ साह,चंदन सिंह चामियाल,दीप चंद्र भट्ट,प्रेम सागर, वीरेंद्र आर्या,आनंद कुमार,कृपाल सिंह बिष्ट,पूरन सिंह बिष्ट,महेश अधिकारी,प्रकाश चंद्र आर्या,विक्रम सिंह राठौर, रोहित भाटिया,संजय चंदेल,फैसल खान,आदि भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।





