ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में माँ नैना देवी व्यापार मंडल ने व्यापारियों के साथ मिलकर आर्य समाज मंदिर में दुकानों की झाप क़ो लेकर बैठक की गई आयोजित

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल की एक आपात बैठक बाज़ारों में पालिका द्वारा हुई उद्घोषणा और मीडिया के हवाले से जो जानकारी प्राप्त हुई है कि किन्ही बाज़ार क्षेत्र में पाँच फीट की नगर पालिका की अनुमति झाप को लगाने के लिए 2020 में दी गई थी के संबंध में आज आर्य समाज मंदिर सत्संग हॉल में संपन्न हुई।

जिसके बाद पालिका प्रशाशक गोस्वामी जी से तुरंत मुलाक़ात करी गई और व्यापार मंडल द्वारा उन्हें स्पष्टता से कहा गया की किसी भी दुकानदार को अपनी दुकान की कोई भी फोटो या झाप लगाने के लिए लिखित में आवेदन करने की कोई भी ज़रूरत नहीं है क्योंकि सभी व्यापारी और सभी बाज़ारों के दुकानदार अपनी हद में हैं और झापे नियमानुसार दायरे के अंदर हैं।

पालिका प्रशाशक को यह भी बताया गया कि व्यापार मंडल के संज्ञान में मीडिया के हवाले से बात सामने आयी है की नगर पालिका द्वारा किन्ही बाज़ार क्षेत्रों में जो 2020 में पाँच फीट तक झाप या शेड लगाने की अनुमति प्रदान करी गई है

उस अनुमति का संज्ञान लेते हुऐ सभी बाज़ारों की दुकानों की झापें नियमानुसार होने के साथ साथ पाँच फीट के अंदर है और सभी व्यापारीयों द्वारा मैन्युअल फ़ोल्डिंग धूप और बारिश के शेड्स को भी अंदर कर लिया गया है।

पालिका प्रशाशक द्वारा आश्वासन दिया गया की अगर सब नियमानुसार है और पूर्व में किसी भी पालिका की अनुमति प्रदानt करे हुऐ दायरे में है तो कोई अनुमति या आवेदन की अव्यशकता किसी भी दुकानदार को नहीं है।

सभी व्यापारी भाई किसी भी भय या किसी के डर या दबाव में ना आये और माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल बाज़ारों में व्यापारियों के साथ कोई भी अन्याय या असमानता से हुई किसी भी कार्यवाही के ख़िलाफ़ खड़ा रहेगा।

कोई भी नाइंसाफ़ी बाज़ारों में व्यापारियों के साथ बर्दाश्त नहीं करी जाएगी। साथ ही समानता से और एक नियम और क़ायदा क़ानून अपनाते हुऐ प्रशासन के सही कदमों का व्यापार मंडल समर्थन करेगा अन्यथा नहीं।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : प्रदेश सरकार के ख़िलाफ़ भोजन माताओ ने जमकर की नारेबाजी
error: Content is protected !!