ब्रेकिंग न्यूज़

बनभूलपुरा दंगे में पकड़ा गया दंगाई मौकिन सैफी निकला शातिर,दंगा करने के बाद मरहम का नाटक 

हल्द्वानी। बनभूलपूरा के दंगे मे पत्थरबाज के समर्थन मे सोशल मिडिया पर विडियो हो रहा वायरल, पुलिस पर पत्थर फेकने वाले आरोपी को बताया जा रहा है मसीहा,पुलिस का दावा ठोस सबूतो के आधार पर की गई कार्यवाही।

बनभूलपुरा दंगे में शामिल मौकिन सैफी को पुलिस ने विगत दिवस गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फरार दंगाईयों में उसका पोस्टर भी जारी किया था, जिसके अगले दिन उसके गिरफ्तार कर लिया गया।, लेकिन अब सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मियों को पानी पिलाते हुए उसका वीडियो तेजी से वायरल किया जा रहा है, जिसमें ये कहा जा रहा है कि वह निर्दोष है। लेकिन हकीकत पढ़कर आप भी हैरान हो जायेंगे।

जब इस बारे में पुलिस सेे जानकारी जुटाई तो हैरान करने वाली बात सामने आयी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मौकिन सैफी पत्र नईम सैफी निवासी शहजी मस्जिद के पास गौजाजाली दंगे के हर कदम में आगे था। पत्थर बरसाने से लेकर मारपीट तक।

पुलिस के पास इसके पुख्ता सबूत है। इसके बाद एक पुलिसकर्मी को पानी पिलाते हुए उसका वीडियो है। जिसे अब कुछ लोग वायरल कर रहे है। ऐसे लोगों को भी पुलिस चिन्हित कर रही है। जबकि दंगे में उसके द्वारा उत्पाद मचाने के सबूत पुलिस के पास मौजूद है।

पहले पुलिसकर्मियों, नगर निगम कर्मचारियों और मीडियाकर्मियों को दंगे में जख्म देने वाला मोकिन अंत में पुलिसकर्मियों को पानी पिलाते हुए अपनी हमदर्दी की वीडियो बना है, लेकिन वह अपने करतूतों को पुलिस से छिपा नहीं पाया, कहते है ना कानून के हाथ लंबे होते है, बस वहीं हाथ मोकिन की गर्दन तक पहुंचे।

पुलिस के पास जब उसके दंगे की वीडियो और फुटेज पहुंची तो पुलिस भी हैरान रह गई। जिसके बाद पुलिस ने उसके फरार होने के पोस्टर जारी किये। अगले दिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन अब कुछ लोग उसकी हमदर्दी का वीडियो वायरल कर रहे, जबकि उसके दंगे के पुख्ता सबूत पुलिस के पास मौजूद है। ऐसे में वह किसी भी सूरत में बच नहीं पायेगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 22 सितम्बर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.