ब्रेकिंग न्यूज़
ओखलकांडा ब्लॉक के गलनी ग्राम पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, गोला नदी और शिवानी धारे की हुई सफाई; सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुर्मानादर्दनाक सड़क हादसा: टहलने निकले दंपती को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत; दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का सायाकुमाऊं में NH-09 पर दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरी, एक की मौत; तीन घायल, एक हल्द्वानी रेफरओखलकांडा सड़क हादसे में मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग, राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने मुख्य कृषि अधिकारी को सौंपा ज्ञापनरानीखेत में अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर यूनिट का अभियान, डीएवी स्कूल ताड़ीखेत और ड्रग फैक्ट्री गनियाद्योली का निरीक्षण
खबर शेयर करे -

लोकसभा चुनाव से पहले देश के सबसे बड़े सियासी सूबे उत्तर प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को बड़ा झटका लग सकता है। पिछली बार 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में बसपा के सिंबल पर जीतने वाले 10 सांसद मायावती का साथ छोड़ सकते हैं।

बसपा सांसदों को लगता है कि अब पार्टी में चुनाव जीतना संभव नहीं है। इसलिए वो नई पार्टी की तलाश में है। श्याम सिंह यादव और संगीता आजाद भाजपा के संपर्क में हैं। बसपा के सांसद अफजाल अंसारी को सपा ने गाजीपुर से अपना उम्मीदवार बनाया है।

इसके अलावा बसपा के ही सांसद रितेश पाण्डेय बीजेपी के संपर्क में है। बसपा के कई और सांसद सपा और भाजपा के संपर्क में है। इधर बसपा सुप्रीमो मायावती ने लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का निर्णय लिया है।

ये हैं बसपा के सांसद-

  1. जौनपुर- श्याम सिंह यादव
  2. लालगंज- संगीता आजाद
  3. अंबेडकर- रितेश पाण्डेय
  4. श्रावस्ती- राम शिरोमणि
  5. बिजनौर- मलूक नागर
  6. अमरोहा- कुंवर दानिश अली
  7. सहारनपुर- हाजी फजलुर रहमान
  8. नगीना- गिरीश चंद्र जाटव
  9. घोसी- अतुल कुमार राय
  10. गाजीपुर- अफजाल अंसारी
यह भी पढ़ें :  भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में मनोज पाठक को पुनः महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, दीर्घ संगठनात्मक अनुभव, समर्पण और सक्रिय भूमिका को मिला सम्मान

You missed

error: Content is protected !!