ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में मौसम बदलने से हिमालय दर्शन में बर्फबारी के हल्के फव्वारे देखने को मिले 

दूसरी तरफ अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम में भारी बर्फबारी देखने को मिली

रिपोर्टर -गुड्डू सिंह ठठोला

मौसम विभाग द्वारा उत्तराखंड में जारी अलर्ट के बाद कई पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी देखने को मिली है जिससे उत्तराखंड के कई पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी व मैदानी क्षेत्रों में बारिश देखने को मिली।

जिससे ठंड में भारी इजाफा हुआ है।बता दें कि देहरादून मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश के अलर्ट के बाद अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर धाम में बर्फबारी से लोगों में बर्फबारी को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। साथ ही भारी संख्या में क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही भी देखने को मिल रही है।

वही दूसरी तरफ नैनीताल जिले के हिमालय दर्शन क्षेत्र में अचानक मौसम के बदलने के बाद हिमकर्णो के हल्के फव्वारे पढ़ते हुए दिखाई दिए।जिससे मौसम में ठंड बढ़ गई।और पर्यटन कारोबारी भी इस से खुश नजर आ रहे है।

आगामी वीकेंड पर पर्यटकों की भारी संख्या में आने की अब संभावनाएं जताई जा रही है।ऊपरी क्षेत्रो में वहीं स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटक को बर्फ में खेलते हुए दिखे।लोगों ने बर्फबारी में खूब इंजॉय किया उत्तराखंड में तीसरी बार बर्फबारी देखने को मिली।

नैनीताल में सिर्फ बर्फ फव्वारे देखने को मिले एक बार फिर स्थानीय व्यापारियों और पर्यटकों को बर्फ के अधिक पढ़ने की संभावनाएं है लेकिन गुरुवार को हल्के फुवारे पढ़ने से लोगो के थोड़ी निराशा भी देखने को मिली है।

अब देखना यह है कि मौसम विभाग द्वारा जारी अर्लट का जिले में कितना असर देखने को मिलता है।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज: पहाड़ों में बारिश के आसार, मैदानों में तेज धूप से बढ़ी गर्मी
error: Content is protected !!