ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तराखंड में मई के महीने से चार धाम यात्रा शुरू होने वाली है।

उत्तराखंड में स्थित सिक्खों के पवित्र धर्म स्थल हेमकुंड साहिब के भी कपाट खुलने और बंद होने की तारीख की घोषणा हो गई है।

देहरादून। तीर्थ स्थल श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा आगामी 25 मई से प्रारंभ होगी। कपाट बंद करने की तिथि 10 अक्टूबर घोषित की गई है।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से गुरुवार को सचिवालय में गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने भेंट की।

नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने मुख्य सचिव को बताया कि गुरुद्वारा ट्रस्ट ने तीर्थ स्थल श्री हेमकुंड साहिब यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 25 मई निर्धारित की है।

10 अक्टूबर को कपाट बंद किए जाएंगे। राज्य सरकार ने इस पर सहमति दी है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि प्रशासन यात्रा के संचालन में पूर्ण सहयोग करेगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार बाइक ने ठेले को मारी टक्कर, 13 वर्षीय कपिल की दर्दनाक मौत; पिता गंभीर घायल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.