ब्रेकिंग न्यूज़
ओखलकांडा ब्लॉक के गलनी ग्राम पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, गोला नदी और शिवानी धारे की हुई सफाई; सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुर्मानादर्दनाक सड़क हादसा: टहलने निकले दंपती को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत; दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का सायाकुमाऊं में NH-09 पर दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरी, एक की मौत; तीन घायल, एक हल्द्वानी रेफरओखलकांडा सड़क हादसे में मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग, राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने मुख्य कृषि अधिकारी को सौंपा ज्ञापनरानीखेत में अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर यूनिट का अभियान, डीएवी स्कूल ताड़ीखेत और ड्रग फैक्ट्री गनियाद्योली का निरीक्षण
खबर शेयर करे -

बेतालघाट में एक नर गुलदार का शव मिलने से सनसनी फैली 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

 नैनीताल।  बेतालघाट में एक नर गुलदार का शव मिलने से सनसनी। वन विभाग की टीम रानीखेत से घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर गुलदार को लादकर ले गई। 

       नैनीताल जिले में बेतालघाट ब्लॉक के तल्ला बरधो में गुरुवार शाम कुछ महिलाएं गांव से लगे जंगल में घांस लेने गई थी। महिलाओं ने एक गधेरे में लगभग आठ वर्षीय नर गुलदार का शव देखा तो उन्होंने अन्य ग्रामीणों को इसकी सूचना दी।

बेतालघाट निवासी समाजसेवी दिलीप बोरा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद उन्होंने रानीखेत वन प्रभाग को इसकी जानकारी दी। रानीखेत से वन विभाग की एक टीम रात तक बेतालघाट में बरधो पहुंची। गुलदार को देखकर लग रहा है कि वो लगभग 8 वर्ष की अधेड़ उम्र का रहा होगा।

मौत के कारणों का अबतक पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों ने वन विभाग के साथ मिलकर मृत गुलदार को घने जंगल से होते हुए नजदीकी मोटर मार्ग तक कंधों पर रैस्क्यू कर पहुंचाया। गुलदार का शव लंबे समय से पड़ा होने की आशंका है क्योंकि उसमें से दुर्गंध आने लगी है।

बेतालघाट के ग्रामीण हरीश मेहरा, श्याम मेहरा, रमेश गैंडा, गुड्डु आदि ने वन विभाग कर्मचारियों की जंगल से गुलदार का शव लाने में मदद करी।

यह भी पढ़ें :  ओखलकांडा सड़क हादसे पर कांग्रेस नेता का सरकार पर हमला, बोले- भीमताल विधानसभा की सड़कें बनीं ‘मौत की खाई’

You missed

error: Content is protected !!