ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

 ऊर्जा कांट्रेक्टर कल्याण समिति ने  मुख्य अभियंता विधुत वितरण कुमाऊँ क्षेत्र को  ज्ञापन सौंपा 

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत

रानीखेत। ऊर्जा कांट्रेक्टर कल्याण समिति द्वारा मुख्य अभियंता विधुत वितरण कुमाऊँ क्षेत्र उ० पा० का० लो०, काठगोदाम परिसर हल्द्वानी से कॉन्टैक्टर और उनसे जुड़े कार्मिको के हितो के विषयों में वार्ता कर दिया ज्ञापन।

बता दे कि ऊर्जा कांट्रेक्टर कल्याण समिति ने ज्ञापन के माध्यम से अनुरक्षण कार्यों के बीजक का भुगतान मासिक रूप से प्राथमिकता पर विभाग द्वारा अन्य संस्था जैसे उपनल और सैल्फ हैल्प को मासिक भुगतान किया जाता है, ऐसे ही हमारी सस्थाओं को भी तत्काल किया जाये।

मुख्य अभियंता को ज्ञापन के माध्यम से कार्मिकों के समान वेतन के बारे मे यह अवगत कराया गया कि जिस प्रकार विभाग द्वारा उपनल के माध्यम से आउट सोर्स किये गये कर्मियो का भत्ता व तनख्वाह 25000 से 27000 हजार रुपये मासिक दी जाती है ।

उसी प्रकार हमारी संस्थाओ को भी उसी दर से भुगतान किया जाय। जिससे सभी ठेकेदार भी अपने कार्मिकों को समान वेतन का भुगतान कर सकें।

ठेकेदारो ने मुख्य अभियंता से वार्ता कर यह बताया कि वर्तमान मे बाजार लेबर रेट बहुत अधिक हो चुके है। उन्होने कहा कि विभाग द्वारा वर्षों पूर्व की दरों से ठेकेदारो को लेबर रेट का भुगतान किया जा रहा है। जिससे लेबर मिलना मुश्किल हो रहा है। ठेकेदारो ने मुख्य अभियंता से विभाग द्वारा र्निधारित लेबर रेट को वर्तमान की लेबर दरों पर निश्चित करने के लिए अनुरोध किया गया। 

वही मुख्य अभियंता से वार्ता कर यह बताया कि विधुत विभाग में ठेकेदार के किसी भी कर्मी की मृत्यु होने पर विभाग द्वारा दुर्घटनावश घटित व्यक्ति के परिवार को चार लाख की अनुग्रह राशि ठेकेदारो के अनुबन्ध से काटी जाती है।

जबकि कार्य कर रहे कर्मी का बीमा ठेकेदार द्वारा किया जाता है। वही ठेकेदारो के माध्यम से ही उनका परिवार मुआवजा प्राप्त करता है।

ठेकेदारो ने ज्ञापन के माध्यम से मुख्य अभियंता से यह धनराशि अनुबन्ध से काटनी बंद कर एवं पूर्व में काटी गयी धनराशि का भुगतान संस्था को किए जाने का अनुरोध किया। 

जिस पर मुख्य अभियंता ने ऊर्जा कांट्रेक्टर कल्याण समिति के सभी ठेकेदारो को उनकी सभी समस्याओ का समाधान जल्द निकालने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 9 मार्च 2026
error: Content is protected !!