ब्रेकिंग न्यूज़
भीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकातएसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में पुलिस का बड़ा खुलासा: 7 चोरी की वारदातों का पर्दाफाश, हिस्ट्रीशीटर ‘पिद्दा’ समेत दो गिरफ्तार, ₹2.28 लाख नकदी और चोरी की बाइक बरामदरामनगर पुलिस की बड़ी सफलता: लूटी गई स्कॉर्पियो बरामद, जिला बदर अभियुक्त गिरफ्तारभाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट से शिक्षाविदों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की शिष्टाचार भेंट, संगठन व जनसेवा पर हुई चर्चाडीएसबी परिसर में मिशन ग्रीन के तहत हुआ पौधारोपण, प्रो. प्रीति चतुर्वेदी का सम्मान
खबर शेयर करे -

“अरेबिया” के आह्वान पर ग्रामीण बैंकों के राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया रीजनल रूरल बैंक एम्पलाईज एसोसिएन रही हड़ताल पर 

हल्द्वानी। ग्रामीण बैंकों के राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया रीजनल रूरल बैंक एम्पलाईज एसोसिएशन “अरेबिया” के आह्वान पर ग्रामीण बैंकों की राष्ट्रीय स्तर की पिछले लम्बे समय से लम्बित चली आ रही मांगों के लिए क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के कार्मिकों ने जोरदार प्रदर्शन किया।

वक्ताओं ने अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर कहा कि समुचित मानव शक्ति नियोजन– प्रोन्नति नीति में संशोधन, 30000 रिक्तियों की तत्काल नई भर्ती, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी का नियमितीकरण, सेवा नियमावली एवं सभी अवकाश नियमों में संशोधन, वेतन ढांचे में पूर्ण समानता सहित 2018 तक सभी को पेंशन समानता, कंप्यूटर इंक्रीमेंट एवं मृतक आश्रितों को नियुक्ति के अलावा सेवा नियमावली के अनुसार ग्रेच्युटी भुगतान पर सरकार को अब शीघ्र फैसला लेना होगा।

भारत सरकार ग्रामीण बैंकों का आइपीओ जारी करना चाहती है लेकिन, उसकी इस मंशा को कर्मचारी कभी पूरा नहीं होने देंगे।

इसके अलावा अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे और मांगों के निस्तारण की आवाज उठाई। वहीं इस दौरान बैंक में कार्य पूरी तरह ठप रहा और ग्राहकों को वापस लौटना पड़ा।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, सांसद अजय भट्ट बोले— राष्ट्र की एकता के लिए दिया सर्वोच्च बलिदान

You missed

error: Content is protected !!