ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

जिला पंचायत बोर्ड की आंतरिक बैठक और विभागीय समीक्षा बैठक सर्किट हाउस काठगोदाम में की गई आयोजित 

जिलाधिकारी के जिला पंचायत की बोर्ड की बैठक में न पहुंचने के कारण जिला पंचायत सदस्य निवेदिता रविशंकर जोशी (जिला पंचायत सदस्य, गौलापार-चोरगलिया) ने किया  बहिष्कार

नैनीताल। जिला पंचायत बोर्ड की विभागीय समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी के नही आने के कारण गौलापार-चोरगलिया की जिला पंचायत सदस्य निवेदिता रविशंकर जोशी बैठक का बहिष्कार करते हुए उठ कर चली गई।

निवेदिता का कहना है की वर्तमान जिला पंचायत परिषद का पांच साल का कार्यकाल पूरा होने वाला है परन्तु जिलाधिकारी आज तक किसी भी बैठक में नही आए है।

जिलाधिकारी की अनुपस्थिति के कारण विभागीय अधिकारी क्षेत्र की समस्याओं पर कोई कार्यवाही नहीं करते है। इस कारण मैंने विभागीय समीक्षा बैठक का बहिष्कार किया।

जिला पंचायत की आंतरिक बैठक में निवेदिता रविशंकर जोशी (जिला पंचायत सदस्य, गौलापार-चोरगलिया) ने कूड़ा निस्तारण के ठेकों में अपने चहेते ठेकेदार को बिना नया टेंडर निकले वित्त वर्ष 2022-23 में कूड़ा उठान का कार्य दे दिया गया, जिसके लिए उसको करोड़ों का भुगतान किया गया है। 

तथा वित्त वर्ष 2023-24 का कूड़ा उठान का टेंडर भी गुपचुप तरीके से उसी ठेकेदार को दे दिया गया। नियमनुसार कूड़ा निस्तारण के टेंडर की सूचना तीन प्रमुख स्थानीय अखबारों में निकालना आवश्यक होता था।

परन्तु मिलीभगत से केवल एक अखबार (उत्तर उजाला) में टेंडर की सूचना प्रकाशित की गई जिसका प्रकाशन बेहद सीमित है।

जिला पंचायत की आंतरिक बैठक में निवेदिता रविशंकर जोशी (जिला पंचायत सदस्य, गौलापार-चोरगलिया) द्वारा बिना शासन की स्वीकृति और अधिकार के जिला पंचायत नैनीताल द्वारा नक्शे पास करके का भारी विरोध किया।

उन्होंने जिला पंचायत द्वारा पास किए गए नक्शों की, कूड़ा निस्तारण के टेंडरों की, टोल-नाकों व लगान-ढूलान के टेंडरों की तथा बजरंग मोटर्स को लीज पर दी गई भूमि की स्वतंत्र-जांच का प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में रखा गया।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की बड़ी कार्रवाई, दो रजिस्ट्रार कानूनगो पदावनत
error: Content is protected !!