ब्रेकिंग न्यूज़

 भीमताल में शिवरात्रि को लेकर छोटा कैलाश में होने वाले आयोजन की बैठक किया गया विरोध, जनप्रतिनिधियों ने लगाए गंभीर आरोप

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठटोला 

नैनीताल।  भीमताल में आज शिवरात्रि को लेकर छोटा कैलाश में होने वाले आयोजन की बैठक का विरोध किया गया है यहां भीमताल विकास भवन में जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि उनको बिना बताए ही जिला पंचायत वह जिला प्रशासन द्वारा बैठक का आयोजन किया जा रहा है।

जबकि इस समिति में भीमताल ब्लॉक प्रमुख सहित अन्य लोग संरक्षक वह अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे हैं आज भीमताल विकास भवन में ग्राम प्रधानों के साथ भीमताल ब्लॉक प्रमुख हरीश सिंह बिष्ट ने जिला प्रशासन व जिला पंचायत के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।

उन्होंने आरोप लगाया कि उनको बिना बताए ही जिला प्रशासन व जिला पंचायत छोटा कैलाश में शिवरात्रि के मेले का आयोजन कर रहे है। जबकि उनको इस बारे में पूरी जानकारी देनी चाहिए थी उनका कहना है कि वहां दो-दो समितियां बना दी गई है।

जबकि उनकी रजिस्टर समिति है इसके साथ ही उन्होंने कई गंभीर आरोपों भी लगे उन्होंने कहा कि जो शिव की प्रतिमा लाई गई है वह किसी एक व्यक्ति द्वारा पूरी शिव की मूर्ति छोटा कैलाश में दी गई है।

लेकिन उसे समिति द्वारा कई लोगों से चंदा मांगा गया है इसकी भी जांच होने की आवश्यकता है वही इस विरोध में बैठक में ब्लॉक प्रमुख कई गांव के प्रधान वह सामाजिक कार्य करता शामिल रहे। इसके साथ ही जिला पंचायत वह जिला प्रशासन द्वारा विकास भवन में बैठक का आयोजन किया गया ताकि शिवरात्रि के समय छोटा कैलाश में कोई परेशानी ना हो।

वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष का कहना है कि मेले को लेकर पार्किंग की व्यवस्था पानी की व्यवस्था वह विद्युत व्यवस्था यह सब देखी जा रही है इस कारण इस बैठक का आयोजन किया गया है।

जहां तक शिव मूर्ति का मामला है उनके संज्ञान में नहीं है लेकिन जनप्रतिनिधि को बुलाना चाहिए था इसको लेकर उन्होंने अपने कर्मचारियों से स्पष्टकरण भी मांगा है।

बैठक में ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट, नवीन पलडिया, तारा पलाडिया गणेश जोशी नरसिंह मेहता ललित मोहन हरगोविंद रावत रजनी रावत,डीके शर्मा, चंद्रकला, लता पलाडिया राधा कुल्याल, अनीता आर्य, लक्ष्मी जय श्री अंजली आर्य, पूरन भट्ट,एसडीएम प्रमोद कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया जिला पंचायत सदस्य अनिल चुनौतियां विद्युत विभाग स्वास्थ्य विभाग जल संस्थान पुलिस प्रशासन सहित अन्य लोग शामिल थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राम प्रधानों की 10 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन, सीडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.